फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Four accuse arrest with cars in Firozpur

फिरोजपुर में वाहन चोर गिरोह के चार शातिर गिरफ्तार

Wed, 27 Jan 2021 06:44 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
Four accuse arrest with cars in Firozpur
थाना मक्खू पुलिस ने राज्यस्तरीय वाहन चोर गिरोह के चार शातिरों को गिरफ्तार कर उनके पास से आठ वाहन बरामद किए हैं। आरोपी वाहनों की नंबर प्लेट बदलकर सस्ते दामों पर बेच देते थे। थाना मक्खू पुलिस ने बुधवार को चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक एएसआई सुखबीर सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सुचना दी कि क्षेत्र में वाहन चोर गिरोह सक्रिय हैं। चुराए गए वाहन बेचने के लिए गांव अमीर शाह की दाना मंडी में ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने बताई हुई जगह पर छापा मारकर आरोपी जज सिंह वासी मले वाला, जगजीत सिंह वासी फतेहगढ़ पंजतूर जिला मोगा, गुरजंट सिंह वासी मक्खू और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से बिना नंबर की आठ बाइक मिली हैं। एएसआई सुखबीर सिंह के मुताबिक सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed