फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Former Jalandhar Union Minister Sampla Police and Congress blocked way

जालंधर के पूर्व केंद्रीय मंत्री सांपला ने कहा- पुलिस और कांग्रेस ने मिलकर हमारा रास्ता रोका

Fri, 16 Oct 2020 05:51 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
Former Jalandhar Union Minister Sampla Police and Congress blocked way
पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस और पुलिस ने मिलकर उन्हें वीरवार को जलालाबाद में पीड़ित अनुसूचित वर्ग के परिवार से मिलने से रोका था। यह सरकार की साजिश थी क्योंकि मौजूदा सरकार में अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। सांपला शुक्रवार को जालंधर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उनके साथ एससी-एसटी आयोग के पूर्व चेयरमैन राजेश बाघा और जालंधर भाजपा प्रधान सुशील शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन

सांपला ने कहा कि वीरवार को वह अपने साथियों के साथ जलालाबाद जा रहे थे तो रास्ते में किसानों के प्रदर्शन की आड़ में यूथ कांग्रेस नेता हरमन भदोही ने उनके खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन को पुलिस की पूरी शह थी। सांपला ने कहा कि अगर दो दिन में अनुसूचित जाति वर्ग के युवक पर अत्याचार करने वाले आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो लोग संघर्ष करेंगे। सांपला के साथ भाजपा एससी मोर्चा के पंजाब प्रधान राज कुमार अटवाल, जालंधर के प्रधान भूपेंद्र कुमार, पूर्व प्रदेश प्रधान मनजीत बाली भी मौजूद थे। सांपला ने इस बात पर संतुष्टि जाहिर की कि हाथरस कांड में सरकार ने सीबीआई जांच और केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed