फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Flag march of police over Bharat bandh, appeal to maintain peace

भारत बंद को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील

Sat, 22 Feb 2020 11:06 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Flag march of police over Bharat bandh, appeal to maintain peace
फोटो:-3-बाजार में फ्लैग मार्च निकालते डीएसपी राजिंद्र मिन्हास व अन्य। - फोटो : PATHANKOT
सीएए, एनआरसी के खिलाफ एससी/एसटी संगठनों की ओर से भारत बंद की कॉल की गई है। इसी को लेकर जिला पुलिस ने पठानकोट के मुख्य बाजारों में फ्लैग मार्च निकाला। डीएसपी सिटी राजिंद्र मन्हास के नेतृत्व में 50 इंस्पेक्टर, एसआई, एएसआई द्वारा निकाले फ्लैग मार्च में लोगों को भारत बंद के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की। बस स्टैंड से निकला फ्लैग मार्च रेलवे रोड, वाल्मीकिचौक, सलारिया चौक, गांधी चौक से डाकखाना चौक होते हुए डलहौजी रोड पर संपन्न हुआ। वहींपठानकोट को बंद करवाने को लेकर विभिन्न संगठनों के बैठकें कीं। भीम सेना के प्रदेश प्रमुख एडवोकेट ज्योति पाल भीम का कहना है कि उनके साथ कुछ व्यापारिक संगठनों ने संपर्क कर दुकानें बंद रखने का आश्वासन दिया है, अन्य संगठनों से बैठकें जारी हैं, रविवार को बाजार नहीं खुलेंगे। जो दुकानदार दुकानें खोलेंगे उन्हें बंद करवाया जाएगा और भारत बंद में सहयोग की अपील की जाएगी। सुबह 10 बजे वाल्मीकि चौक में सभी अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग से संबंधित संगठन इकट्ठा होंगे। वहीं, डीएसपी सिटी राजिंद्र मन्हास का कहना है कि भारत बंद के दौरान प्रोटेस्ट करना प्रदर्शनकारियों का अधिकार है, लेकिन धक्केशाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदर्शनकारी शांतिमय ढंग से रोष जताएं, लेकिन हुल्लड़बाजी और शहरवासियों से जबरदस्ती किसी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed