{"_id":"617d25b2d7c35d4ac93f147f","slug":"five-arrested-including-heroin-worth-1-5-crore-one-absconding-firozpur-news-pkl4315781179","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ करोड़ की हेरोइन समेत पांच काबू, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ करोड़ की हेरोइन समेत पांच काबू, एक फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और सीआईए स्टाफ ने डेढ़ करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया। जिले के संबंधित थानों की पुलिस ने शनिवार को छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
थाना ममदोट पुलिस के मुताबिक एनसीबी के एएसआई अंग्रेज सिंह पुलिस पार्टी संग गश्त कर रहे थे तो बस अड्डा कडमा के पास बाइक सवार एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने शक की बुनियाद पर उसे पकड़कर तलाशी ली। तलाशी दौरान उसके पास से 170 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह वासी निहाला किलचा के तौर पर हुई है। थाना कुलगढ़ी की सब इंस्पेक्टर परमजीत कौर ने सतिया वाला चौक स्थित ईंट भट्ठे के पास से आरोपी नानक सिंह वासी छीने वाले झूग्गे और अंग्रेज सिंह वासी हबीबके से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है। यह लोग हेरोइन बेचने का धंधा करते हैं।
सीआईए के एएसआई राकेश कुमार ने तलवंडी भाई के चोटियां रोड के नजदीक से आरोपी रवनीश जिंदल निवासी कालेके रोड सोसाइटी वाली गली वाघा पुराना जिला मोगा से बीस ग्राम हेरोइन पकड़ी है। रवनीश हेरोइन बेचने का धंधा करता है। इसके अलावा थाना मक्खू के इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह को जानकारी दी कि दो लोग हेरोइन बेचने का कारोबार करते हैं। जो सेमनाला की तरफ से आ रहे हैं। पुलिस ने देखा कि सेमनाले के साथ-साथ एक महिला और पुरुष आ रहे थे, जो पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने महिला को काबू कर लिया और तलाशी दौरान उसके पास से बीस ग्राम हेरोइन मिली है। महिला की पहचान आशा वासी वार्ड नंबर-चार ठुकराल वाली गली मक्खू के रूप में हुई है। भागने वाले आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह वासी ठुकराल वाली गली के तौर पर हुई है। पुलिस ने उन दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।