फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Firuzpur shot dead in dispute over money transaction

पठानकोट में धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने के आरोप में 10 नामजद

Sun, 30 May 2021 10:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Firuzpur shot dead in dispute over money transaction
पठानकोट। सीमावर्ती कस्बा नरोट जैमल सिंह के गांव दलपत तरफ नरोट में महिला की 119 कनाल 7 मरला जमीन हड़पने के आरोप में थाना नरोट पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपियों की पहचान दीनानगर निवासी बलजीत सिंह, कथलौर निवासी बलबीर सिंह, नीलम कुमारी, मुकेरियां निवासी सुधीर कुमार, जालंधर निवासी देसराज, होशियारपुर निवासी राजकुमार, गुरदासपुर निवासी किशन चंदर, रीतू बाला, पठानकोट निवासी सुरिंद्र कुमार और रिशव कुमार के तौर पर हुई है। शिकायतकर्ता शहीद ऊधम सिंह नगर की रहने वाली नीलम कुमारी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसकी जगह पर किसी अन्य नीलम कुमारी नाम की महिला को खड़ी करके उसकी दलपत तरफ नरोट की 119 कनाल 7 मरले जमीन की रजिस्ट्रियां अपने नाम करवाकर उसके साथ धोखाधड़ी की। एसपी(डी) ने इस मामले की जांच कर महिला की शिकायत पर नरोट जैमल सिंह थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed