फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   fire on farmer in firozpur

किसान को गोली मारी, 3 नामजद

Wed, 13 May 2020 09:51 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
fire on farmer in firozpur
थाना जीरा सदर के अंतर्गत गांव वाड़ा वरियाम सिंह में आरोपियों ने बंदूक से गोली दाग किसान को जाने से मारने का प्रयास किया, जबकि गोली किसान के पांव में जाकर लगी। किसान को फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज में दाखिल करवाया। आरोपियों ने अपने खेत में घास-फूस को आग लगाई थी, जिस कारण साथ के खेत में किसान की सब्जी और सफेदे के पेड़ जलकर नष्ट हो गए। इसी बात को लेकर पीड़ित किसान आरोपियों के पास शिकायत करने पहुंचा था। पुलिस ने बुधवार को तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़ित किसान गुरमेल सिंह (50) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि आरोपी मनजिंदर सिंह, हुसनप्रीत सिंह व हरबंस सिंह ने अपने खेतों में घास-फूस को आग लगाई थी।आरोपियों के खेत के साथ उसका खेत लगता है, जिसमें सब्जी और सफेदे के पेड़ लगे थे। आग से उसकी सब्जी और सफेदे के पेड़ जलकर नष्ट हो गए। इसी बात को लेकर किसान आरोपियों के पास शिकायत करने पहुंचा। इस पर आरोपियों ने किसान से गाली-गलौच किया और मारपीट की। यही नहीं आरोपियों ने बारह बोर बंदूक से गोली दाग दी। गोली किसान के बाएं पांव में लगी। किसान को फरीदकोट के मेडिकल कालेज में दाखिल करवाया एएसआई सुरेंद्र पाल सिंह के मुताबिक पीड़ित किसान के बयान पर आरोपी मनजिंदर सिंह, हुसनप्रीत सिंह व हरबंस सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed