फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   field, home, meter, differ

खेत और घरों के बिजली मीटर होंगे अलग-अलग

Sat, 08 Aug 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जालंध्ार
ब्यूरो, अमर उजाला/जालंध्ार Updated Sat, 08 Aug 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
खेतों के लिए दी जा रही मुफ्त बिजली सरकार के लिए घाटे का कारण बनती जा रही
विज्ञापन
है। इसकी मुख्य वजह खेतों को दी जाने वाली बिजली का घरेलू इस्तेमाल करना भी माना जा  रहा है। इस घाटे से निपटने के लिए पावरकाम अब खेतों व घरों के बिजली कनेक्शन अलग-अलग करने में जुट गया है।

 
अब किसानों के घरों में अलग बिजली के मीटर लगाए जा रहे हैं ताकि किसानों से उनके घरों का बिजली बिल वसूला जा सके। विभाग की माने तो गांवों में किसानों के खेतों व घरों के मीटरों को अलग करने का कार्य काफी हद तक पूरा हो चुका है। अब किसान खेतों में मुफ्त में दी जा रही बिजली का अपने घरों में इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।। उधर दूसरी ओर जालंधर सर्कल  के 5 लाख  मीटरों में से अभी भी एक लाख मीटर घरों से बाहर करने बाकी हैं। विभाग द्वारा इस कार्यो को अंजाम तक पहुंचाने का  ठेका  प्राइवेट कंपनी एल एंड टी को दिया गया है।


‘गांवों में बिजली मीटर लगाने का काम पूरा’
पावरकाम जालंधर सर्कल के डिप्टी चीफ इंजीनियर गोपाल शर्मा का कहना है कि गांवों में किसानों के खेतों व घरों के बिजली मीटर को अलग करने का कार्य लगभग खत्म  हो चुका है। शहर गर्मी के कारण कार्य में तेजी नहीं आ सकी। कंपनी को काम जल्द से जल्द खत्म करने के लिए कहा गया है। जल्द ही सभी कार्य पूरे कर लिए जाएगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed