फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Ferozepur family mortgaged cash entered account

आरोपियों ने परिवार को बंधक बनाकर अपने खाते में ट्रांसफर किए चार लाख रुपये

Tue, 09 Feb 2021 10:50 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Ferozepur family mortgaged cash entered account
फिरोजपुर। जीरा में आरोपियों ने पिस्तौल के बल पर परिवार के तीन सदस्यों को बंधक बनाकर चार लाख रुपये अपने खाते में डलवा लिए। यही नहीं आरोपी घर में से 25 हजार रुपये भी ले गए। थाना जीरा सिटी पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित हरपाल सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी पत्नी दुकान बंद कर घर लौट रही थी। उसी समय घर में आरोपी सुखचैन सिंह, दीपक और उनके साथी घुस गए। पिस्तौल के बल पर आरोपियों ने पत्नी कुसम लता, बेटी टरेसी वर्मा व बेटा राहुल को रस्सी से बांध कर बंधक बना लिया। आरोपियों ने एटीएम कार्ड लेकर अपने खाते में चार लाख ट्रांसफर कर लिए और अपना बिजली का बिल 36320 रुपये भी अदा करवा लिया। आरोपी घर में पड़ी 25 हजारकी नगदी भी ले गए। पुलिस ने सुखचैन सिंह व दीपक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई हरनेक सिंह के मुताबिक पीड़ितों का आरोपियों से पैसों के लेन-देन का विवाद था। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed