फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Father and son attacked in land dispute, 9 nominated including 2 women

भूमि विवाद में बाप-बेटे पर हमला, 2 महिलाओं समेत 9 नामजद

Wed, 25 May 2022 10:42 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Father and son attacked in land dispute, 9 nominated including 2 women
पठानकोट। गांव ब्यास लाहड़ी में भूमि विवाद के चलते बाप-बेटे पर हमला करने के आरोप में थाना सदर पुलिस ने 2 महिलाओं समेत 9 लोगों पर मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान गांव ब्यास लाहड़ी निवासी मनोहर लाल, हरभजन लाल, बचन लाल, मनजीत कुमार, बलविंदर कुमार, अमित कुमार, मनदीप कुमार, कमलेश कुमारी और महिंद्रो देवी के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता स्थानीय निवासी अश्वनी कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका उक्त लोगों के साथ भूमि विवाद का मामला सिविल जज की अदालत में विचाराधीन है। मंगलवार को जब वह अपने पिता सहित मोटरसाइकिल पर घरोटा जा रहे थे तो उक्त लोगों ने उन्हें लाठियों के दम पर रोक लिया और हमला कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी पत्नी और माता ने किसी तरह उनसे बचाकर घरोटा सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं, सदर पुलिस का कहना है कि मामले में 9 लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed