फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Farmers Protest Jalandhar BJP candidate sushil rinku

Jalandhar: किसानों के विरोध पर भड़के सुशील रिंकू, भाजपा प्रत्याशी बोले-इनका दलित समाज करेगा बॉयकॉट

Sat, 27 Apr 2024 01:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 27 Apr 2024 01:47 PM IST
सार

भाजपा के उम्मीदवार सुशील रिंकू को पहले आम आदमी पार्टी ने जालंधर से टिकट दिया था। कुछ ही दिन बाद रिंकू ने भाजपा में शामिल होने का एलान कर दिया था। 

विज्ञापन
Farmers Protest Jalandhar BJP candidate sushil rinku
सुशील रिंकू - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा प्रत्याशी पंजाब भर में किसानों का विरोध झेल रहे हैं। जालंधर से पार्टी उम्मीदवार सुशील रिंकू को भी किसानों का विरोध झेलना पड़ा। 
विज्ञापन


अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो जारी कर भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकू ने कहा कि किसानों ने उन्हें बाबा साहिब भीमराव आंबेडकर को नमन करने से रोका। ये रवैया ठीक नहीं। राजनीतिक रैली और बैठक का विरोध करते तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं थी लेकिन आज जो हरकत की है उससे पूरा दलित समाज इनका विरोध करने के साथ बॉयकॉट करेगा। 

वीडियो में रिंकू किसानों पर भड़कते नजर आए, उन्होंने कहा कि मैं बाबा साहिब को नमन करने आया था, जिस दौरान किसानों द्वारा मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। ये मेरा नहीं बल्कि बाबा साहिब और दलित भाईचारे का अपमान किया गया है। 
विज्ञापन


सुशील रिंकू आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार घोषित होने के बाद भाजपा में शामिल हो गए थे। वहीं किसानों ने कहा कि वह किसी नेता का नहीं बल्कि भाजपा का विरोध कर रहे हैं जिसके कारण उनकी मांगें अब तक पूरी नहीं हो सकी और हमारे भाई राज्यों के बॉर्डर पर डटे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed