फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Farm laborer murdered by hitting an iron rod on his head

Jalandhar News: खेत मजदूर के सिर पर लोहे की रॉड मारकर हत्या

Mon, 17 Jun 2024 11:02 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Mon, 17 Jun 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Farm laborer murdered by hitting an iron rod on his head
देर रात शराब के नशे में बहसबाजी ने लिया झगड़े का रूप
विज्ञापन

थाना ढिलवां में हत्या का केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी

ढिलवां (कपूरथला)। ढिलवां में खेत मजदूर के सिर पर लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी गई। रविवार की देर रात शराब पीते-पीते दो मजबूर आपस में झगड़ पड़े। पहले किसी बात को लेकर दोनों में बहस हुई, जिसमें तैश में आकर आरोपी ने लोहे की रॉड खेत मजदूर के सिर पर दे मारी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
थाना ढिलवां की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतक का सिविल अस्पताल कपूरथला से पोस्टमार्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

थाना ढिलवां की पुलिस को दिए बयान में बरकत निवासी गांव रायपुर अराईयां ने बताया कि रविवार की देर रात करीब 09 बजकर 10 मिनट पर वह, मंगत राम उर्फ मंगी निवासी गांव रायपुर अराईयां और सुशील कुमार निवासी गांव गामेल जिला माधोपुरा (बिहार) हाल निवासी गांव रायपुर अराईयां निवासी स्टीफन के मंड डेरा पर मौजूद थे। सुशील कुमार अपने मालिक स्टीफन प्रधान के मंड डेरा पर काम करता है। वह तीनों डेरे पर मौजूद थे और मंगी व सुशील कुमार ने शराब पी रखी थी। दोनों किसी बात को लेकर आपस में बहस करने लगे। बहसबाजी देखते ही देखते झगड़े में बदल गई और तैश में आकर सुशील कुमार ने अपने पास रखी लोहे की रॉड मंगी के सिर पर मार दी। उसके बाद फिर सुशील ने मंगी के सिर पर रॉड से दूसरा वार कर दिया। मंगी के सिर से खून बहने लगा और वह वहीं पर जमीन पर गिर गया। इसके बाद सुशील ने अपने फोन से राज हंस निवासी गांव रायपुर अराईयां को फोन करके बताया कि उसका व मंगत राम के बीच झगड़ा हो गया और उससे मंगत के सिर पर चोट लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन करने के बाद सुशील मौके से चला गया। कुछ देर बाद स्टीफन प्रधान, राज हंस व अजय कुमार पहुंचे तो देखा कि मंगत राम की मौत हो चुकी थी। डीएसपी सुरिंदर पाल ने बताया कि आरोपी सुशील कुमार के खिलाफ थाना ढिलवां में हत्या का केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ढिलवां पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed