{"_id":"744ba8fe602d3b01ab5a536e8db83e12","slug":"faridkot-city-green-seer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट शहर को हरा भरा बनाने में जुटी सीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट शहर को हरा भरा बनाने में जुटी सीर
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Thu, 04 Jun 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोसाइटी फॉर इकोलॉजिकल एंड एनवायरमेंट रिसोर्सेज (सीर) ने फरीदकोट शहर में
विज्ञापन
हरा भरा बनाने का संकल्प उठाया हुआ है। यह संस्था सिर्फ पौधे लगाने तक ही
सीमित नहीं है बल्कि उनके सदस्य लगातार उन पौधों का लालन पोषण भी करते हैं।
साइंस अध्यापक कर्मजीत सिह ने 10 वर्ष पहले अपने कुछ दोस्तों को साथ लेकर इस संस्था का गठन किया था। सीर ने शहर की तमाम मुख्य सड़कों पर हजारों की तादाद में पौधे लगाए हैं और लगातार देखभाल करके उन्हें वृक्ष का रूप प्रदान किया है। तलवंडी बाईपास, कोटकपूरा रोड, नहरों के बीच वाली पटरी, रेस्ट हाउस, सर्किट हाउस समेत सार्वजनिक स्थानों को हरा भरा बनाने में सीर की अहम भूमिका है।
सीर के संस्थापक सदस्य कर्मजीत सिंह के अनुसार अंतरराष्ट्रीय मापदंडों के अनुसार भूमि का 33 प्रतिशत हिस्सा जंगल के अधीन होना चाहिए लेकिन लगातार कम होते अनुपात को बचाने के लिए ही उन्होंने इस संस्था का गठन किया है। उनकी संस्था सिर्फ पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहती बल्कि उनके सदस्य लगातार उन पौधों की देखभाल भी करती है। पौधों को पशुओं से बचाने के लिए ट्री गार्ड भी लगवाए जाते हैं जिसके लिए सदस्य अपने जेब से पैसा खर्च करने से भी गुरेज नहीं करते।
लोगों को किचन गार्डन बनाने और साइकिल का उपयोग करने की प्रेरणा भी दी जा रही है। इन दिनों सीर की तरफ से दरबारगंज के पास पार्क भी बनाया जा रहा है और यहां पर पौधे लगाने के साथ-साथ लोगों के बैठने के लिए बेंच और बच्चों के लिए झूलों का प्रबंध किया गया है।