फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Famous novelist Dr. Ajay Sharma honored with Shiromani Literature Award

प्रसिद्ध उपन्यासकार डॉ. अजय शर्मा शिरोमणि साहित्य पुरस्कार से सम्मानित

Sat, 05 Dec 2020 11:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Famous novelist Dr. Ajay Sharma honored with Shiromani Literature Award
जालंधर। देशभर में नाम कमा चुके जालंधर के रहने वाले व उपन्यासकार डा. अजय शर्मा को राज्य सरकार की ओर से शिरोमणि हिंदी साहित्यकार अवॉर्ड देने की घोषणा की गई है। पंजाब भाषा विभाग के स्टेट एडवाइजरी बोर्ड की सिफारिशों के आधार पर उच्च शिक्षा मंत्री तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा की चेयरमैनशिप में साहित्य रत्न व शिरोमणि साहित्य अवॉर्ड घोषित किए गए थे। इस संबंध में शनिवार को दोआबा कालेज में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रिंसिपल डा. नरेश कुमार धीमान, प्रो. संदीप चाहल, डॉ. विनीत मेहता, डॉ. अविनाश बावा ने डॉ. अजय शर्मा को सम्मानित किया। प्रिंसिपल डॉ. नरेश कुमार धीमान ने कहा कि यह बड़े हर्ष की बात है कि डा. अजय शर्मा ने अभी तक 12 हिंदी के नावल व पांच नाटक भी लिखे हैं। इनमें से उनके पांच नावल देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों, पंजाबी यूनिवर्सिटी, जीएनडीयू, एलपीयू के विभिन्न कोर्स में पढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डा. अजय शर्मा के उपन्यासों पर अब तक विभिन्न विश्वविद्यालयों में 28 एमफिल व तीन पीएचडी संपन्न हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed