फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Family burnt alive in house fire due to gas leak in Jalandhar of Punjab

पंजाब में बड़ा हादसा: सिलिंडर लीक होने से घर में लगी आग, झुलसा परिवार, सात में से 5 सदस्यों की मौत, एक गंभीर

Mon, 09 Oct 2023 12:37 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 09 Oct 2023 12:37 AM IST
सार

घटना के बाद इलाके में माहौल गमगीन हो गया। हादसा भाजपा नेता के भाई के घर पर हुआ है। परिवार भाजपा से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन
Family burnt alive in house fire due to gas leak in Jalandhar of Punjab
मृतकों के फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के जालंधर वेस्ट के अवतार नगर गली नंबर 12 में भाजपा कार्यकर्ता घई परिवार के पांच सदस्यों की आग में झुलसने से एक साथ मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर में रखे सिलिंडर की गैस लीक होने से आग लग गई और गैस सिर में भी चढ़ गई, इससे घर के पांच सदस्यों की मौत हो गई। घटना रविवार रात 9:30 के करीब की बताई जा रही है। जिस दौरान लोग खाना खाकर छत पर टहलने निकले तो उन्होंने घर से धुआं निकलते देखा और दमकल विभाग के साथ पुलिस को सूचित किया।

विज्ञापन


 घटना की सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पहले बच्चों को बाहर निकाला, जिसमें अस्पताल पहुंचने से पहले जिंदा जले 15 साल की लड़की और 12 साल के लड़के की मौत हो। बाद में सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान तीन अन्य लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान यशपाल सिंह, रुचि, दीया, मंशा और अक्षय के रूप में हुई है।

विज्ञापन

Family burnt alive in house fire due to gas leak in Jalandhar of Punjab
घटना स्थल पर लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जबकि इंद्रपाल सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में माहौल गमगीन हो गया। अवतार नगर के रहने वाले अक्षय कुमार जम्मू में बताया कि गली नंबर 12 में रहने वाले घई परिवार यशपाल सिंह भाई जो कि भाजपा कार्यकर्ता हैं कि रसोई में पड़े सिलिंडर से गैस लीक हो गई जिसके बाद मकान में आग लग गई। लोगों को घर में आग लगने का पता ही नहीं चला, जब बाहर दिखाई दिया तो पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन किया।

घटना के बाद सांसद सुशील रिंकू, एसीपी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। वही पड़ोसी ने बताया कि उन्हें किसी तरह के सिलेंडर फटने या कंप्रेशर फटने की आवाज नहीं आई जब वह खाना खाकर छत पर टहलने निकले तो उन्होंने धुआं निकलते देखा जिसे देखकर लगा कि आग भयानक थी। हालांकि दूसरी और घटना की जानकारी देते हुए मृतक के भाई राज घई का कहना है परिजनों ने 7 महीने पहले डबल डोर वाला एक फ्रिज खरीदा था।

बाइक के मुताबिक फ्रिज का कंप्रेशर फटने के कारण यह हादसा हुआ है। हालांकि फ्रिज के कंप्रेशन फटने यह गैस लीक होने से आग लगने कि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन दमकल कर्मियों ने बताया कि जब वह पहुंचे तो गैस की दुर्गंध आ रही थी। जिसकी बाद उन्होंने झूले से हुए लोगों को बाहर निकालने के बाद आग को बुझाने से पहले सिलिंडरों को बाहर निकाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed