{"_id":"3a159cd1c4d8f9a9c7b544e3aaf10a08","slug":"facility-center-was-in-the-crowd-of-school-children-and-parents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा सेंटर में लगी स्कूली बच्चों और अभिभावकों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा सेंटर में लगी स्कूली बच्चों और अभिभावकों की भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Thu, 24 Dec 2015 04:19 PM IST
विज्ञापन
सुविधा सेंटर में बच्चों और उनके अभिभावकों का आधार कार्ड बनाने के लिए तांता लगा हुआ है।
प्रशासन की ओर से सुनाए गए फरमान के बाद सुविधा सेंटर पर दिन में मात्र 100 से 120 कार्ड ही बन पा रहे हैं। वहीं काउंटर पर कार्ड बनवाने वाले बच्चों की संख्या 300 से पार हो रही है।
अपनी बारी का इंतजार कर रहे बच्चे और उनके अभिभावक कभी आधार कार्ड बनाने वालों व कभी आपस में उलझते नजर आए।
स्कूल के बच्चों को शुक्रवार से छुट्टियां हो रही हैं, वहीं प्रशासन की ओर से मिला 48 घंटे का समय भी खत्म होने वाला है।
ऐसे में जिन बच्चों के आधार कार्ड नहीं बन पाए हैं, उनके लिए परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। इतने कम समय में इतने सारे बच्चों के आधार कार्ड बनवाना मुमकिन नहीं लगा रहा है।
उधर, प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि बच्चों और उनके अभिभावकों पर इस तरह का बोझ नहीं डाला गया है कि वे 2 दिन के भीतर ही आधार कार्ड बनवा कर जमा करवाएं।
विज्ञापन
स्कूल वालों को आधार कार्ड जमा करवाने के लिए कहा गया था, लेकिन जिन बच्चों के आधार कार्ड वीरवार तक नहीं बन सकेंगे वे छुट्टियों के बाद आकर आधार कार्ड बनवा सकते हैं।
अधिकारियों का कहना है कि कुछ स्कूल वालों ने विद्यार्थियों को गलत संदेश भेजे हैं।