{"_id":"68ab47266199342e190d035e","slug":"extortion-demanded-from-immigration-center-operator-case-registered-hoshiarpur-news-c-70-1-spkl1012-103856-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: इमिग्रेशन सेंटर संचालक से मांगी रंगदारी, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: इमिग्रेशन सेंटर संचालक से मांगी रंगदारी, मामला दर्ज
Sun, 24 Aug 2025 10:38 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sun, 24 Aug 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
होशियारपुर। इमिग्रेशन सेंटर संचालक को विदेश नंबर से कॉल कर रंगदारी मांगी गई। न देने पर उसके कनाडा में रह रहे उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में गढ़शंकर थाना पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
ध्यान सिंह निवासी चक सिंघां ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए हैं कि वह रयात फॉरेन ट्रैवल्स के नाम से इमिग्रेशन का काम करता है। उसने बताया कि उसके दोनों बेटे और बेटी कनाडा में रहते हैं। उसने बताया कि वह पिछले दिनों अपने निजी काम से ऑफिस से बाहर गया था। उसके दिन शाम को उसके व्हाट्सएप नंबर पर एक विदेशी नंबर से अज्ञात व्यक्ति ने कॉल की। आरोपी ने कहा कि वह गोल्डी बोल रहा है। उसने उससे रंगदारी मांगी और कहा कि अगर रंगदारी नहीं दी तो आपके दोनों बच्चे कनाडा में बैठे हैं, उन्हें जान से मार दूंगा। ध्यान सिंह के अनुसार उसने जान से मारने की धमकी वाले मैसेज भी व्हाट्सएप पर भेजे। फिर कुछ दिन बाद एक अन्य विदेशी नंबर से धमकी भरा ऑडियो मैसेज भेजा। ध्यान सिंह ने पुलिस को बताया कि अज्ञात व्यक्ति उससे रंगदारी मांग रहा है और न पैसे देने पर उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।