फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Ex-servicemen, Agniveers will get PR in Canada next year

Jalandhar News: पूर्व सैनिकों, अग्निवीर को अगले साल कनाडा में मिलेगी पीआर

Wed, 20 Aug 2025 08:53 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 08:53 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen, Agniveers will get PR in Canada next year
-नई एक्सप्रेस एंट्री श्रेणियां बनाने जा रही है कनाडा की संघीय सरकार
विज्ञापन

---
सुरिंदर पाल
जालंधर।

कनाडा की संघीय सरकार वरिष्ठ प्रबंधकों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और पूर्व सैनिकों के लिए नई एक्सप्रेस एंट्री श्रेणियां बनाने जा रही है। इससे इन क्षेत्रों में कार्यरत विदेशी नागरिकों के लिए कनाडा में स्थायी निवास (पीआर) प्राप्त करना आसान हो जाएगा।
कनाडा के आव्रजन, शरणार्थी और नागरिकता विभाग (आईआरसीसी) ने कनाडा सरकार की वेबसाइट पर प्रकाशित अपनी सार्वजनिक परामर्श पोस्ट में इन तीन श्रेणियों को सूचीबद्ध किया है। संभावित नई श्रेणियों को 2026 में एक्सप्रेस एंट्री में शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। एक्सप्रेस एंट्री संघीय सरकार की आवेदन प्रबंधन प्रणाली है जिसका उपयोग यह निर्धारित करने के लिए किया जाता है कि किन विदेशी नागरिकों को स्थायी निवास के लिए आवेदन करने का अवसर मिलेगा। आईआरसीसी कुछ शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों के चयन को प्राथमिकता देने जा रहा है।
विज्ञापन

कनाडा के सांसद सुख धालीवाल का कहना है कि वैज्ञानिक अनुसंधान नवाचार और उत्पादकता को बढ़ा सकते हैं। आर्थिक विकास को भी प्रोत्साहित कर सकते हैं। आईआरसीसी सहयोगी देशों से अत्यधिक कुशल सैन्य भर्तियों के चयन को प्राथमिकता देकर कनाडाई सशस्त्र बलों का समर्थन करने पर भी विचार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीधा एंट्री का फायदा मिलेगा
2025 में कनाडा के इमिग्रेशन विभाग ने अपनी एक्सप्रेस एंट्री श्रेणियों में फ्रेंच भाषा प्रवीणता, स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक सेवाएं, कृषि और कृषि-खाद्य व्यवसाय को शामिल किया है लेकिन अगले साल इसमें पूर्व सैनिक भी जुड़ जाएंगे। कनाडा पीआर के विशेषज्ञ सुकांत का कहना है कि पंजाब के युवा ज्यादा जोशीले होते हैं और अब अग्निवीर की भर्ती चल रही है। इन्हें कनाडा में सीधा एंट्री का फायदा मिल सकता है, क्योंकि इनके पास कुशल ट्रेनिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed