{"_id":"63e3dc3eca106b2324082607","slug":"encounter-between-counter-intelligence-and-gangsters-two-arrested-firozpur-news-c-16-1-55965-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर: काउंटर इंटेलिजेंस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, दो काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर: काउंटर इंटेलिजेंस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, दो काबू
Wed, 08 Feb 2023 11:00 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Wed, 08 Feb 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
एक गैंगस्टर के पांव में लगी गोली, अस्पताल में दाखिल
आरोपियों के पास से मिली दो रिवाल्वर
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। मुदकी में काउंटर इंटेलिजेंस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से एक गैंगस्टर जख्मी हो गया, उसके पांव में गोली लगी है। दो गैंगस्टरों को काबू किया है। ये दोनों गैंगस्टर कनाडा में छिपकर बैठे आतंकी अर्श डल्ला के साथी हैं। जख्मी गैंगस्टर को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया है। इनके पास से दो रिवाल्वर मिले हैं। उधर, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस संबंधी कुछ नहीं बोलने को तैयार नहीं हैं।
खुफिया सूत्रों के अनुसार काउंटर इंटेलिजेंस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुदकी में किसी के घर आतंकी अर्श डल्ला के दो साथी गैंगस्टर छिपे हुए हैं। काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने बताई हुई जगह पर दबिश दी। जब गैंगस्टरों को पता चला कि उन्हें पुलिस ने घेर लिया है। पुलिस से बचकर निकलने के लिए गैंगस्टरों ने गोली चलाना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी उन पर गोली दागी। पुलिस की गोली से गैंगस्टर सतविंदर सिंह उर्फ लड्डू जख्मी हो गया, इसके पांव में गोली लगी है। पुलिस ने गैंगस्टर गुरसेवक सिंह को भी काबू किया है। सतविंदर को स्थानीय अस्पताल में दाखिल किया है।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व पुलिस ने तलवंडी भाई के पास से मुठभेड़ दौरान अर्श डल्ला के साथी गैंगस्टर गुरप्यार सिंह को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा फाजिल्का पुलिस ने अर्श डल्ला के दो साथियों को आठ पिस्टलों के साथ गिरफ्तार किया था। इनकी पहचान राजस्थान के जोधपुर के जैतियावास गांव निवासी बन्ना राम उर्फ विनोद देवसी और मुकेश उर्फ मुक्शा रबारी के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
फोटो संख्या-08एफजेडआर03यूयूबी - फिरोजपुर के सरकारी अस्पताल में दाखिल गैंगस्टर।