फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Encounter between BSF and smugglers

Jalandhar News: बीएसएफ और तस्करों के बीच मुठभेड़

Sun, 29 Sep 2024 09:48 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 09:48 PM IST
विज्ञापन
Encounter between BSF and smugglers
हेरोइन, पिस्तौल व चार कारतूस संग दो काबू
विज्ञापन

पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम मंगवाई थी हेरोइन, उठाने आए थे तस्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
ममदोट (फाजिल्का-फिरोजपुर)। पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम मंगवाई हेरोइन की खेप उठाने पहुंचे तस्करों संग बीएसएफ जवानों की मुठभेड़ हुई। इसके बाद बीएसएफ ने दो तस्करों को हेरोइन, पिस्तौल व कारतूस संग काबू कर लिया है। यह घटना फाजिल्का जिले के गांव अमर सिंह ढाणी फतूवाला में घटित हुई है।

बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आई हेरोइन की खेप उठाने दो तस्कर उक्त सीमावर्ती गांव के खेत में छिपकर बैठे हुए हैं। बीएसएफ ने सूचना मिलने पर उक्त एरिया की घेराबंदी कर ली। तस्करों ने खुद को घिरा हुआ देख भागने के लिए बीएसएफ जवानों पर गोली दागी। जवाबी कार्रवाई में बीएसएफ ने भी फायरिंग कर उन्हें सरेंडर करने की चेतावनी दी। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से दो तस्करों को काबू कर लिया गया। उनके पास से 690 ग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल व चार कारतूस बरामद हुए हैं। हेरोइन के पैकेट पीले रंग की टेप से लिपटे हुए थे और उनके ऊपर हुक लगा था। हुक से स्पष्ट होता है कि ये खेप पाकिस्तानी ड्रोन फेंक कर गया है। पकड़े गए तस्करों की पहचान फाजिल्का जिले के गांव हजारा राम सिंह निवासी कुलविंदर सिंह और फिरोजपुर जिले के गांव नौ बहराम वासी सुखदेव सिंह के तौर पर हुई है। बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि इनसे गहन पूछताछ की जा रही है कि उक्त गांव में इनके कौन साथी हैं। इनके पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। इनके पास से दो मोबाइल भी मिलें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed