{"_id":"6181197e54e5d407617cbc41","slug":"employees-who-went-on-collective-leave-will-celebrate-4th-black-diwali-pathankot-news-pkl4318493131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामृहिक छुट्टी पर गए कर्मचारी, 4 को मनाएंगे काली दीवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामृहिक छुट्टी पर गए कर्मचारी, 4 को मनाएंगे काली दीवाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट। पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विस यूनियन के बैनर तले लगातार 26वें दिन भी डीसी, एसडीएम और तहसील ऑफिस के मुलाजिमों की हड़ताल जारी है। मंगलवार को मुलाजिमों ने 3 नवंबर तक सामूहिक छुट्टी लेकर मिनी सचिवालय में रोष प्रदर्शन किया और 4 नवंबर को काली दिवाली मनाने का फैसला किया।
यूनियन के सलाहकार व डीसी ऑफिस इंप्लाइज यूनियन के जनरल सेक्रेटरी गुरदीप कुमार सफरी, संग्राम सिंह, प्रदीप शर्मा ने बताया कि यूनियन की ज्वाइंट एक्शन कमेटी के फैसले के मुताबिक मांगों को लेकर पंजाब सरकार की ओर से कोई सकारात्मक जवाब नहीं आया है। लिहाजा, यूनियन की ओर से डीसी दफ्तरों का कामकाज 3 नवंबर तक नहीं करने का फैसला किया गया। फैसले के तहत सभी मुलाजिम 3 अक्टूबर तक सामूहिक छुट्टी पर रहेंगे। पौने पांच साल से फ्रीज किए गए डीए, 2016 के मुलाजिमों के साथ भेदभाव भरी स्कीम, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल न करने के कारण यूनियन की ओर से पूरे पंजाब में संघर्ष का फैसला किया गया है।
इस मौके पर वासू खजूरिया, राज दीपक गुप्ता, संजीव पठानिया, विपनदीप, संग्राम सिंह, नरिंद्र, जतिंद्र, अंगद सिंह, हीरा सिंह, अमरजीत सिंह, राजेश कुमार, मुनीष कुमार, रिक्की तनवाल, मुनीष सुनील कुमार, हीरा लाल, राज कुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद थे।