फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ek sham aapki sarkar ke naam programe, malot, muktsar

सरकार विकास दिखा विपक्ष को देना चाह रही मुंह तोड़ जवाब

Sun, 03 Jul 2016 04:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/मुक्तसर/मलोट
ब्यूरो,अमर उजाला/मुक्तसर/मलोट Updated Sun, 03 Jul 2016 04:13 PM IST
विज्ञापन
ek sham aapki sarkar ke naam programe, malot, muktsar
मुक्तसर के गांव धौला में लोगों को राज्य में हुए‌ विकास के बारे में बताते हुए अवतार सिंह वनवाला। - फोटो : अमर उजाला
राज्य सरकार की ओर से शुरू कार्यक्रम ‘एक शाम आपकी सरकार के नाम’ का जिले आगाज हो गया है। 
विज्ञापन


शनिवार को कार्यक्रम के पहले दिन जिले के गांव बरकंदी, धौला और सम्मेवाली में ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनहित योजनाओं की जानकारी दी गई। गांव धौला में प्रोग्राम का उद्घाटन डीसी डॉ. सुमित जारंगल ने किया। बरकंदी में एसडीएम राम सिंह ने मुहिम का आगाज किया। 
डीसी ने कहा कि इस जागरूकता मुहिम के दौरान ग्रामीणों को सरकार की जनहित में जारी योजनाओं के बारे में विस्तार सहित जानकारी देते हुए अवगत कराया जाएगा। शिअद के जिला कोआर्डिनेटर अवतार सिंह वनवाला ने बताया कि यह कार्यक्रम विरोधियों के दुष्प्रचार का भी मुंह तोड़ जवाब होगा।
विज्ञापन


विपक्ष ने नौ वर्षों में राज्य में विकास को लेकर दुष्प्रचार फैलाया है। लोगों को उसके बारे में सच का आइना दिखा राज्य में हुए विकास की भी जानकारी दी जाएगी। इस दौरान गांवों में अति आधुनिक एलईडी प्रचार वैन के जरिए ग्रामीणों को प्रदेश में हुए विकास की तस्वीरें भी दिखाई गईं। मौके पर यूथ अकाली दल मालवा जोन-1 के सीनियर उपाध्यक्ष जसविंदर सिंह धौला, गुरबख्शीश सिंह मिड्ढूखेड़ा, बिक्कर सिंह चन्नू, डीएसपी गुरविंदर सिंह, नायब तहसीलदार चरनजीत सिंह, जगदीश नागपाल, बिंदर गोनियाना समेत अन्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव सम्मेवाली में प्रोग्राम की शुरुआत विधायक हरप्रीत सिंह ने कराई। साथ ही लोगों को धार्मिक फिल्म चार साहिबजादे भी दिखाई गई। मौके पर कुलबीर सिंह कोटभाई, मनजीत संधू, प्रीत इंदर सम्मेवाली, तहसीलदार अशोक बांसल मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed