फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Drug money used for Kashmiri terrorists

गिरफ्तार तस्कर पाक व कनाडा हवाला के जरिये भेज रहे थे अरबों रुपये, कश्मीरी आतंकवादियों के लिए हो रहा ड्रग मनी का इस्तेमाल

Sun, 11 Jul 2021 11:09 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Drug money used for Kashmiri terrorists
पंजाब में हेरोइन की सप्लाई की कमाई का एक बड़ा हिस्सा कनाडा, पाकिस्तान और अन्य देशों में हवाला के जरिये भेजा जा रहा है, जिसका इस्तेमाल कश्मीरी आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। भारतीय सुरक्षा जांच एजेंसी के अलावा कई केंद्रीय एजेंसियों को पुख्ता सबूत मिले हैं कि अफगानिस्तान से आने वाली हेरोइन की खेप की कमाई का हिस्सा विदेशों में हवाला के जरिये भेजा गया है। जांच में सामने आया है कि अब तक गिरफ्तार किए गए तस्कर पाक व कनाडा में हवाला के जरिये अरबों रुपये भेज रहे थे। तस्करों ने पाक से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक राशि भेजी। ड्रग हवाला रैकेट में कई बड़े आतंकी संलिप्त पाए गए हैं।
विज्ञापन

पंजाब पुलिस ने तीन किलो हेरोइन की तस्करी 1.78 करोड़ पेमेंट हवाला के जरिये पाकिस्तान भेजने के मामले में मनोहर लाल उर्फ एंथनी पहलवान को गिरफ्तार किया तो सामने आया कि हवाला कारोबारियों के माध्यम से पैसा पाक भेजा गया था। पिछले साल भी पंजाब एसटीएफ ने सुल्तानविंड इलाके के नजदीक स्थित आकाश विहार में अकाली नेता के घर में दबिश देकर बड़ी ड्रग्स फैक्टरी का पर्दाफाश किया था। एसटीएफ ने फैक्टरी से 188 किलो हेरोइन और 207 किलो केमिकल सहित अफगानी नागरिक अरमान, नौशहरा खुर्द के जिम कोच सुखविंदर सिंह, मेजर सिंह और एक युवती को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद सामने आया कि हेरोइन की कीमत का हिस्सा हवाला के जरिये कनाडा भेजा गया था।
विज्ञापन

हेरोइन की कमाई का हिस्सा कश्मीरी आतंकवादियों तक पंजाब के तस्करों द्वारा पहुंचाया जा रहा है। 12 करोड़ की हवाला राशि ड्रग रैकेट के तार हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े पाये जाने के बाद सामने आया कि पंजाब से अरबों की राशि हवाला के जरिये कनाडा व यूरोप भेजी जा चुकी है। तीन दिन पहले होशियारपुर पुलिस ने जो ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया, उसमें भी हवाला रैकेटियर शामिल थे, जिन्होंने ड्रग मनी विदेशों में भेजनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

534 किलो हेरोइन जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 2700 करोड़ रुपये थी, उसके सीधे तार कश्मीरी आतंकवादियों से थे। रंजीत सिंह उर्फ चीता के आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से भी थे। हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी हिलाल अहमद वागे के दो और साथियों जसवंत सिंह और रंजीत सिंह को एक साथ गिरफ्तार किया गया था। इसकी कमाई पुलवामा में जाती थी और काफी पैसा पाक व अन्य देशों में हवाला के जरिये भेजा जा रहा था।

नवप्रीत नव और प्रभजीत से बरामद हेरोइन का पैसा भी हवाला के जरिये कश्मीरी आतंकवादियों को हवाला के जरिये भेजा जाना था। लिहाजा, अब केस में एनआईए से लेकर अन्य जांच एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। बता दें कि हाल ही में यूएनओ में पीएम नरेंद्र मोदी ने हवाला ड्रग रैकेट के जरिये आतंकियों को हो रही फंडिंग पर चिंता जाहिर करते हुए सभी देशों को एकजुट होने का आह्वान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed