{"_id":"5e157f52268d8799153f152fcaeab6c8","slug":"driver-and-cleaner-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"साठ क्विंटल चूरा पोस्त बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साठ क्विंटल चूरा पोस्त बरामद
नवांशहर
Updated Mon, 30 Dec 2013 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए स्टाफ ने गांव सबाजपुर के पास नाकेबंदी कर एक ट्रक से लाई जा रही 170 बोरी चूरा पोस्त बरामद की है। बरामद चूरा पोस्त का वजन लगभग 60 क्विंटल बताया गया है।
मध्यप्रदेश से लाया जा रहा यह चूरा पोस्त पंजाब में सप्लाई किया जाना था। इसकी कीमत करीब एक करोड़ से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने मध्यप्रदेश के ही रहने वाले ट्रक के ड्राइवर व क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक के पीछे एक अन्य गाड़ी में चल रहा मुख्य आरोपी फरार होने में कामयाब रहा।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में डोडे चूरा पोस्त की तस्करी करने वाला एक बड़ा गिरोह काम कर रहा है। इस आधार पर गांव रविवार शाम सबाजपुर नहर पर नाकेबंदी कर एक ट्रक को रोका गया।
विज्ञापन
तलाशी में 170 बोरी चूरा पोस्त बरामद की गई। पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर व कलीनर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान मध्य प्रदेश के साईं राम और संतू सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि गिरोह का सरगना निर्मल सिंह है । वह किसी अन्य गाड़ी में सवार था और पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
वह मध्य प्रदेश से डोडे चोरा पोस्त लाकर पंजाब के अलग -अलग शहरों में सप्लाई करता है। यह डोडे चूरा पोस्त मध्य प्रदेश से मंगवाए जाते हैं। आरोपी निर्मल सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।