{"_id":"01a1c4e240b2635990166bde13a14b9d","slug":"dmu-electrical-and-guard-john-running-room-launched-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएमयू इलेक्ट्रिकल जोन और गार्ड रनिंग रूम का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएमयू इलेक्ट्रिकल जोन और गार्ड रनिंग रूम का शुभारंभ
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Sun, 22 Nov 2015 02:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नार्दर्न रेलवे के जीएम एके पुठिया शनिवार को जालंधर पहुंचे और निरीक्षण किया। इसके बाद वह फिरोजपुर रवाना हो गए। शनिवार को जालंधर रेलवे स्टेशन पर लाव-लश्कर के साथ पहुंचे एके पुठिया ने सबसे पहले लोकल लाबी का उद्घाटन किया।
इसके बाद उन्होंने डीएमयू इलेक्ट्रिकल जोन और गार्ड रनिंग रूम का शुभारंभ किया। रेलवे स्टेशन के दौरे के दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन की खामियों को जाना और अधिकारियों को इसे दूर करने के आदेश दिए।
उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म जो खस्ताहालत में हैं। उनका पैच वर्क करवाकर उनको ठीक किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने स्टेशन पर पीने के पानी व सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के आदेश भी दिए। यात्रियों के बैठने के लिए सही प्रबंध करने का भी उन्होंने आदेश दिया।
विज्ञापन
प्लेटफार्म पर गाड़ी के डिब्बों के बारे में जानकारी देने वाले डिस्पले बोर्ड की खराबी के बारे में उन्होंने कहा कि इसके लिए कंपनी का टेंडर पास हो चुका है लेकिन कंपनी द्वारा इसे ठीक नहीं किया जा रहा है।
शनिवार को नार्दर्न रेलवे के जीएम एके पुठिया जब स्टेशन पर पहुंचे तो वहां कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने जीएम से कहा कि जालंधर रेलवे स्टेशन का फेस सही नहीं है। इसके ढांचे में बदलाव करके इसको अच्छा डिजाइन दिया जाए।
राजधानी ट्रेन जो दिल्ली से चलकर जम्मू जाती है उसका जालंधर कैंट में स्टॉपेज रखा जाए। उन्होंने रेलवे के माल गोदाम की तरफ से भी यात्रियों के आने-जाने के लिए रास्ता रखने की मांग की।