फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   DMC office siege against intoxication betting, despite complaints accused police of not taking action

नशा, सट्टेबाजी के खिलाफ डीएमसी दफ्तर का घेराव, शिकायत के बावजूद पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप

Tue, 09 Mar 2021 10:49 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
DMC office siege against intoxication betting, despite complaints accused police of not taking action
कोटकपूरा। इलाके में खुलेआम नशा बिकने और सट्टा खिलाने का आरोप लगाकर गांधी बस्ती पटेल नगर के निवासियों ने मंगलवार को डीएसपी दफ्तर का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। डीएसपी बलकार सिंह संधू ने प्रदर्शनकारियों को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद मनोहर लाल रेगर, शंकर लाल, चिमन लाल, सफाई सेवक यूनियन के पूर्व प्रधान प्रेम कुमार काला, रेगर समाज के प्रधान हरपाल कुमार और आप नेता नरिंदर राठौर ने कहा कि उनके मोहल्ले में न सिर्फ सरेआम सट्टा खिलाया जा रहा, बल्कि चिट्टा, नशीली गोलियां और शराब आदि को बेचा जा रहा है। जब भी मोहल्ला निवासी इसका विरोध करते हैं तो वे लोगों को धमकाने लगते हैं। एक दिन पहले भी उन्होंने मोहल्लावासी दो लोगों के साथ मारपीट की थी। डीएसपी बलकार सिंह संधू ने कहा कि मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं अवैध रूप से नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed