फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   District Badminton Championships start draws drawn January 17

डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप 19 से शुरू, 17 जनवरी को डाले जाएंगे ड्रा

Sat, 16 Jan 2021 09:41 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
District Badminton Championships start draws drawn January 17
जालंधर। डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन (डीबीए) की ओर से 19 से 24 जनवरी तक डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। चैंपियनशिप रायजादा हंसराज स्टेडियम में आयोजित होगी। एसोसिएशन की अंतरिम कमेटी के सदस्य रितिन खन्ना ने बताया कि चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। इस बार इसमें भाग लेने वाले हर खिलाड़ी को डीबीए रसीद देगा। एंट्री पंजीकरण करवाने की आखिरी तारीख 15 जनवरी थी। अब ड्रा 17 जनवरी को डाले जाएंगे। इसमें पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी लवलीन कुमार चीफ रेफरी और रणजीत सिंह असिस्टेंट चीफ रेफरी होंगे। कोरोना के कारण दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति नहीं होगी। मैचों का सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। 24 जनवरी को पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यातिथि डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी होंगे। हर खिलाड़ी, अभिभावक और कोच को फोटो वाला पहचान पत्र दिया जाएगा। पहचान पत्र के बिना स्टेडियम में दाखिल नहीं होने दिया जाएगा। चैंपियनशिप के दौरान अंडर 11 से अंडर 19 तक के मुकाबले (लड़के-लड़कियों), पुरुष व महिला वर्ग के एकल व युगल मुकाबले और वैटरन कैटेगरी ( 35 से लेकर 60 से ऊपर तक) के मुकाबले करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed