फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Dispute over car parking, swords and bike burnt

कार खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद, चली तलवारें, बाइक को लगाई आग

Sat, 09 Nov 2019 10:06 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
Dispute over car parking, swords and bike burnt
जालंधर के बस्ती शेख के चायआम मोहल्ले में शुक्रवार देर रात जमकर गुंडागर्दी हुई। कार पार्किंग को लेकर हुए झगड़े के बाद कुछ युवकों ने घर के बाहर खड़ी बाइक, कार और आटो को क्षतिग्रस्त कर दिया। यहां तक की एक बुलेट बाइक फूंक दी। वारदात को अंजाम देने वाले हमलावर फरार हो गये।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार करियाने की दुकान चलाने वाले बलजीत सिंह और करण मल्ली में कार खड़ी करने को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद करण मल्ली ने बाहर से युवकों को बुला लिया। सभी हमलावर सफेद रंग की स्कॉर्पियों में आये और ललकारे लगाते हुए मोहल्ले में करियाने की दुकान चलाने वाले बलजीत सिंह को बाहर आने के लिए कहने लगे। बलजीत सिंह ने समझदारी दिखाई और दुकान के शटर गिराकर खुद और अपने परिवार की जान बचाई। लेकिन हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी बाइक, कार और आटो रिक्शा पर तलवारें मारते हुए उन्हें तोड़ना शुरू कर दिया। जिससे पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई और आसपास के दुकानदार इतना डर गए कि उन्होंने दुकानों के शटर बंद कर दिए। बलजीत सिंह ने कहा कि पिछले कई महीनों से करण मल्ली के साथ गाड़ी खड़ी करने के लेकर विवाद चल रहा है। कई बार तीखी बहस भी हो चुकी है। पुलिस को दोनों परिवारों ने शिकायतें दर्ज करवाई हैं, लेकिन उन कोई एक्शन नहीं लिया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बता दें चायआम मोहल्ला थाना नंबर पांच से कुछ ही दूरी पर है और घटनास्थल पर पुलिस के देरी से पहुंचने के कारण मोहल्ला निवासियों में रोष है। लोगों के अनुसार इलाके में गुंडागर्दी का खेल चलता रहा और पुुलिस एक घंट के बाद पहुंची। थाना पांच के एसएचओ रविंदर कुमार ने बताया कि पुलिस ने हमलावरों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए छानबीन की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed