फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Dispute on punjab cm Charanjit channi property

सीएम चन्नी की संपत्ति पर विवाद: भगवंत मान का दावा-चन्नी के पास है 170 करोड़ की जायदाद, हलफनामे में 9.44 करोड़ की संपत्ति का ही जिक्र

Fri, 11 Feb 2022 12:13 PM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 11 Feb 2022 12:13 PM IST
सार

भगवंत मान ने कहा था कि कांग्रेस ने जिस चरणजीत सिंह चन्नी को गरीब बताकर अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया है, उन्होंने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपने परिवार की संपत्ति 170 करोड़ रुपये बताई है।

विज्ञापन
Dispute on punjab cm Charanjit channi property
सीएम चरणजीत चन्नी और भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी की ओर से पंजाब में सीएम का चेहरा घोषित किए गए चरणजीत सिंह चन्नी की संपत्ति को लेकर विवाद छिड़ गया है। आम आदमी पार्टी के प्रधान भगवंत मान ने यह कहकर सनसनी फैला दी है कि राहुल गांधी ने जिस गरीब के बेटे को कांग्रेस का भावी का सीएम चेहरा बनाने की घोषणा की है, उसकी संपत्ति 170 करोड़ रुपये है। गरीब के बेटे के पास इतनी संपत्ति का मामला पंजाब में तूल पकड़ गया है। जबकि चन्नी ने चुनाव आयोग को दिए शपथ पत्र में अपनी चल अचल संपत्ति 9.44 करोड़ रुपये बताई है। अब कांग्रेस के नेताओं ने मान को घेरना शुरू कर दिया कि बाकी 160 करोड़ की प्रॉपर्टी भगवंत मान को पूरी करके देनी चाहिए।

विज्ञापन


पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य में कांग्रेस का सीएम चेहरा घोषित किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी की तरफ से कांग्रेस पर हमला बोलते हुए भगवंत मान ने कहा था कि कांग्रेस ने जिस चरणजीत सिंह चन्नी को गरीब बताकर अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया है, उन्होंने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपने परिवार की संपत्ति 170 करोड़ रुपये बताई है। भगवंत मान ने कहा कि गरीब नहीं चन्नी अरबपति हैं। मान ने कहा कि 170 करोड़ रुपये वाला आदमी राहुल गांधी जैसे साहिबजादे के लिए ही गरीब हो सकता है, आम जनता के लिए नहीं। जो असली गरीब होते हैं, उनके घर में रोज खाना नहीं बन पाता है। उनके रसोई में कभी आटा नहीं रहता, तो कभी दाल और सब्जी नहीं रहती।

विज्ञापन

मान 1.69 के स्थान पर 169 करोड़ पढ़ लें तो मेरा क्या कसूर ?

वहीं सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि भगवंत मान अगर 1.69 करोड़ रुपये को 169 करोड़ रुपये पढ़ लें तो इसमें मेरा क्या कसूर है? गांव रूड़ेके कलां में चन्नी ने कहा कि भगवंत मान को शपथ पत्र ही नहीं पढ़ना आता।

कॉमेडियन हैं मान, अपना मजाक उड़वा रहे हैं : सिमरनजीत सिंह

पंजाब युवा कांग्रेस के नवनियुक्त महासचिव सिमरनजीत सिंह का कहना है कि भगवंत मान कॉमेडियन हैं, अपना मजाक उड़वा रहे हैं। मान ने बिना तथ्यों की करके पंजाब के लोगों को गुमराह किया है। मान को अगर अंग्रेजी या शपथ पत्र नहीं पढ़ना आता तो इसमें हमारा कसूर कोई नहीं है, यह आम आदमी पार्टी की तरफ से घोषित पंजाब का सीएम चेहरा है। लिहाजा, मान को भविष्य में कोई भी बयान बिना तथ्यों के नहीं देना चाहिए।

यह है चन्नी की संपत्ति

चरणजीत सिंह चन्नी ने चुनावी हलफनामे में अपनी और अपनी पत्नी की संपत्ति का ब्योरा दिया है। चरणजीत सिंह चन्नी ने हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति 9.44 करोड़ रुपये बताई है। इसमें उनके चल और अचल संपत्ति है। हलफनामे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, उनके पास 2.62 करोड़ चल और 6.82 करोड़ की अचल संपत्ति है। उनके पास मोहाली और रूपनगर में कृषि, गैर कृषि और व्यावसायिक जमीन है। इसमें 14062 स्कवायर फुट जमीन मोरिंडा में है और एक प्रॉपर्टी 13500 स्कवायर फुट की है, जो मोहाली में है और यह उनकी पत्नी के नाम है। चन्नी के पास एक एसयूवी और एक टोयोटा फॉर्च्यूनर कार है और इनकी कीमत 32.57 लाख है। वहीं, उनकी पत्नी के पास 45.99 लाख की गाड़ियां हैं। बता दें कि चन्नी की पत्नी एक डॉक्टर हैं। चन्नी और उनकी पत्नी के नाम पर 88.35 लाख का लोन भी है, जिसमें एक कार लोन भी शामिल है। चन्नी की कमाई 27.84 लाख रुपये है। 

पीएचडी कर रहे हैं चन्नी

सीएम चन्नी पंजाब यूनिवर्सिटी से बीए और एलएलबी की पढ़ाई की है। इसके अलावा चन्नी ने एमबीए की पढ़ाई भी की है। साथ ही अब वे पीएचडी की पढ़ाई कर रहे हैं। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ‘इट्स इलेक्टोरल स्ट्रैटिजी और ऑर्गनाइजेशनल स्ट्रक्चर ऑफ इंडियन नेशनल कांग्रेस’ विषय पर शोध कर रहे हैं। चन्नी ने 31 दिसंबर, 2017 को पीएचडी स्कॉलर के तौर पर यूनिवर्सिटी में अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। कहा जा रहा है कि सीएम चन्नी का शोध कार्य पूरा हो चुका है और चुनाव के बाद वह कभी भी अपनी थीसेस जमा कर सकते हैं। सीएम चन्नी के गाइड प्रोफेसर इमैनुएल नाहर हैं। प्रोफेसर इमैनुएल साथ में पंजाब अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed