{"_id":"61548e368ebc3e09df2364b7","slug":"development-work-will-be-done-on-a-large-scale-during-the-next-three-months-former-mla-rajbans-kaur-rana-kapurthala-news-pkl4284262164","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले तीन माह दौरान बड़े स्तर पर होंगे विकास कार्य: पूर्व विधायक राजबंस कौर राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले तीन माह दौरान बड़े स्तर पर होंगे विकास कार्य: पूर्व विधायक राजबंस कौर राणा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपूरथला। कपूरथला से पूर्व विधायक राजबंस कौर राणा ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से अगले तीन माह दौरान विकास कामों को युद्धस्तर पर पूरा किया जाएगा। वह बुधवार को यहां रमणीक चौक कपूरथला में चौक से श्री सत्य नारायण मंदिर तक सड़क बनाने के काम की शुरुआत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।
पूर्व विधायक ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की तरफ से राणा गुरजीत सिंह को कैबिनेट मंत्री का सम्मान देने से हलके के साथ-साथ पूरे दोआबा के विकास को बढ़ावा मिलेगा। रमणीक चौक से श्री सत्य नारायण मंदिर तक डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क को 90 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा, जिस पर पहले से ही नीचे सीवर लाइन बिछवाई गई है।
उन्होंने कहा कि वह खुद हर सप्ताह शहर कपूरथला अंदर चल रहे विकास कामों की निगरानी करेंगी, जिससे जहां विकास कामों को समय पर पूरा किया जाना यकीनी बनाया जा सके, वहीं काम की गुणवत्ता को भी बरकरार रखा जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से आम लोगों की समस्याओं को पहल के आधार पर हल करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं, जिससे साफ-सुथरा प्रशासन देने के साथ-साथ लोगों के रोजमर्रा के काम तेजी से होंगे। इस मौके पर नगर निगम की मेयर कुलवंत कौर, सीनियर डिप्टी मेयर राहुल कुमार, डिप्टी मेयर मास्टर विनोद सूद, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन मनोज भसीन, मार्केट समिति के उप चेयरमैन राजिंदर कौड़ा, सीनियर पार्षद नरिंदर मनसू व पार्षद विकास शर्मा उपस्थित थे।