फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Deputy Mayor Ward animals into edible wheat

डिप्टी मेयर के वार्ड में बांटा जानवरों के खाने लायक गेहूं

Wed, 23 Dec 2015 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Wed, 23 Dec 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
Deputy Mayor Ward animals into edible wheat
नगर निगम से अकाली दल की डिप्टी मेयर अरविंदर कौर ओबराय के खुद के वार्ड नंबर 29 में जानवरों के खाने लायक गेहूं बांटा गया।
विज्ञापन


डिप्टी मेयर के पति वरिष्ठ अकाली नेता कुलदीप सिंह ओबराय ने इसके लिए सेंट्रल क्षेत्र के विधायक मनोरंजन कालिया पर आरोप लगाया है।

हालांकि ओबराय के पास इस सवाल का जवाब नहीं है कि यदि कालिया जानबूझ कर ऐसा करेंगे तो उन्हें खुद के निर्वाचन में भी समस्या आएगी, इसलिए वे अपने ही निर्वाचन क्षेत्र में ऐसा क्यों करेंगे।

ओबराय का आरोप है कि कालिया पहले उनके वार्ड निवासियों के नीले कार्ड भी उन्हें नहीं सौंप रहे थे। बाद में उन्होंने पार्षद पद का चुनाव लड़ने वाले आजाद प्रत्याशी को कार्ड सौंप दिए थे।
विज्ञापन


यह खराब गेहूं भी उन्होंने अपने खासमखास भाजपा नेता अनिल सच्चर के जरिये बंटवाया। ओबराय का आरोप है कि क्या कालिया या सच्चर को यह दिखाई नहीं दिया कि वे जानवरों के खाने योग्य हो चुके गेहूं को उनके कार्ड निवासियों को बंटवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 13 दिसंबर से बांटे जा रहे इस गेहूं को लेकर नीले कार्ड धारक महिलाएं उनके घर में आ गई और उन्होंने इस गेहूं को जानवरों के खाने लायक बताया।

ओबराय का आरोप है कि गेहूं बांटने तक की उन्हें सूचना नहीं दी गई। उनका आरोप है कि कालिया राजनीति करते हुए लोगों के स्वास्थ्य से भी खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे।


खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से भी यह जानकारी मांगेंगे कि खराब गेहूं क्यों दिया गया। इस मामले की गहराई से जांच करवाई जाएगी।

विधायक मनोरंजन कालिया ने कहा कि यह गेहूं विभाग ने भेजा है। यह अकाली कोटे के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरो के अंतर्गत आता है, यदि खराब है तो वापस भेजा जाएगा।

इसमें राजनीति की कोई बात नहीं है। ओबराय बेवजह बोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed