फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   deputy cm, sukhbir singh badal, congress, aam aadmi party, ferozepur, jalandhar, punjab

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पंजाब विरोधी : सुखबीर 

Wed, 13 Jul 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फाजिल्का (फिरोजपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, फाजिल्का (फिरोजपुर) Updated Wed, 13 Jul 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
deputy cm, sukhbir singh badal, congress, aam aadmi party, ferozepur,  jalandhar, punjab
सुखबीर बादल - फोटो : amar ujala
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को पंजाब विरोधी बताते हुए उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि पिछले 9 वर्षों में शिअद भाजपा सरकार ने राज्य में विकास करवाया है।
विज्ञापन


पंजाब की सेवा कर रहा अकाली भाजपा गठबंधन विकासमयी है जबकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पंजाब विरोधी हैं। इनका एक मात्र मकसद केवल सत्ता प्राप्ति है और इसकी प्राप्ति के लिए पार्टियां पंजाब को विनाश की ओर धकेलने का यत्न करने में लगी हुई हैं।
विज्ञापन


सुखबीर ने कहा कि पंजाब को अतिरिक्त बिजली वाला राज्य बनाने और सड़कों की छवि बदलने के साथ साथ पंजाब सरकार ने लोगों का जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कई कल्याण योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया है। आम आदमी पार्टी के कनवीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं और जानबूझ कर पंजाब और पंजाब वासियों को बदनाम कर रहे हैं। केजरीवाल को पंजाब के इतिहास , माहौल और विरासत संबंधी कुछ भी नहीं पता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में सुखबीर ने कहा कि कांग्रेस द्वारा अपनी पार्टी के नेताओं और वर्करों से पार्टी के प्रति वफादार रहने के हलफिया बयान से सिद्ध कर दिया है कि उन्हें कांग्रेसियों पर ही भरोसा नहीं। ऐसे हालात में कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाबियों का क्या संवारेंगे।


इस मौके पर सुखबीर ने फाजिल्का क्षेत्र की 60 पंचायतों को विकास ग्रांटों के लिए चेक बांटे और पंचायतों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर उन्होंने समस्याओं के हल के लिए मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर सेहत मंत्री सुरजीत ज्याणी, मुख्य संसदीय सचिव गुरतेज सिंह घुड़ियाना, डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया, एसएसपी नरेंद्र भार्गव, आदि उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed