फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   deputy chief minister, sukhbir singh badal, Gurdwara in Srmstpur, jalandhar, punjab

डिप्टी सीएम ने गुरुद्वारा सरमस्तपुर में टेका माथा

Sun, 14 Aug 2016 07:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sun, 14 Aug 2016 07:22 PM IST
विज्ञापन
deputy chief minister, sukhbir singh badal, Gurdwara in Srmstpur, jalandhar, punjab
सुखबीर बादल - फोटो : amar ujala
डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित श्री दमदमी टकसाल के गुरुद्वारा सरमस्तपुर में माथा टेका। इसके बाद वह काफिले समेत रायपुर बल्लां स्थित डेरा सच्चखंड बल्लां पहुंचे। वहां पर गद्दीशीन संत निरंजनदास से आशीर्वाद लिया और उनके साथ बातचीत की।
विज्ञापन


डेरा बल्लां का खासा प्रभाव देश और विदेश में है। उनके काफी ज्यादा श्रद्धालु हैं। खासकर दोआबा में उनका प्रभाव तमाम विधानसभा सीटों पर है। डेरा बल्लां में बीते दिनों दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी आए थे और उन्होंने वहां पर माथा टेका था।
विज्ञापन


लाखों की तादाद में रविदासिया समाज के लोग डेरा बल्लां आते हैं। सुखबीर बादल का डेरा बल्लां पहुंचने को राजनीति से भी जोड़ा जा रहा है। पंजाब में विधानसभा चुनाव सिर पर है और दलित वोट बैंक सत्ताधारी पार्टी से काफी खिसक चुका है। सुखबीर यहां से सीधा अमृतसर के लिए निकल गए, जहां पर उनको कार्यक्रम में शिरकत करनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed