फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   dengue, member of parliament, dengue patients, health condition, civil hospital, jalandhar, punjab

सांसद ने जाना डेंगू पीड़ित मरीजों का हाल 

Thu, 06 Oct 2016 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 06 Oct 2016 07:11 PM IST
विज्ञापन
dengue, member of parliament, dengue patients, health condition, civil hospital, jalandhar, punjab
platelets, dengue - फोटो : Demo Pic
सांसद चौधरी संतोख सिंह ने वीरवार को सिविल अस्पताल में डेंगू पीड़ित मरीजों का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने अकाली-भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार के राज में पंजाब में अराजकता का माहौल है। मरीजों ने सांसद को अस्पताल में आ रही समस्याओं के बारे में शिकायत की।
विज्ञापन


मरीजों ने कहा कि उनको सिविल अस्पताल में बेड भी नहीं मिल रहे हैं। मरीजों को किसी प्रकार की सुविधा अस्पताल में नही मिल रही है। इसके बाद सांसद ने सिविल सर्जन राजीव भल्ला को आदेश दिए कि वह मरीजों को आ रही दिक्कतों को दूर करवाएं।
विज्ञापन


महानगर में डेंगू से पीड़ित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जहां जालंधर में डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या 304 थी, वहीं यह संख्या वीरवार को बढ़कर 319 तक पहुंच गई है। सिविल अस्पताल में वीरवार को 30 लोगों का डेंगू टेस्ट किया गया। इनमें से 15 में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। इन सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि सिविल अस्पताल में वीरवार को चिकनगुनिया का कोई मरीज रिपोर्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के कुछ इलाकों में हो रही गंदे पानी के सप्लाई से लोगों में बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। महानगर के इलाके अवतार नगर के लोग भी गंदे पेयजल आपूर्ति और सीवरेज जाम की समस्या से त्रस्त चल रहे हैं। इस इलाके में लोगों को बीमार होने की खबर जैसे ही फैली तो सेहत विभाग की टीम वीरवार को एरिया में पहुंच गई।


टीम ने मरीजों की जांच की तो जांच में लगभग 20-22 लोगों में चिकनगुनिया बीमारी के लक्षण पाए गए हैं। इसके बाद हरकत में आई हेल्थ टीम के सदस्यों ने घर-घर जाकर दवाएं बांटीं। हेल्थ सुपरवाइजर मनवीर सिंह ने कहा कि मरीजों की जांच चल रही है। इस बारे में पूरी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed