फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   dengue, civil hospital, 27 patients of dengue, test, dengue positive, jalandhar, punjab

सिविल अस्पताल में डेंगू के नए 27 मरीज

Tue, 20 Sep 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Tue, 20 Sep 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
dengue, civil hospital, 27 patients of dengue, test, dengue positive, jalandhar, punjab
platelets, dengue - फोटो : Demo Pic
महानगर में डेंगू से प्रभावित मरीजों की संख्या में प्रतिदिन बढ़ोतरी होती जा रही है। सिविल अस्पताल में अब तक इस बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या 155 तक पहुंच गई है। वहीं मंगलवार को सिविल अस्पताल में 75 मरीजों का डेंगू का टेस्ट किया गया। इनमें से 27 मरीजों में डेंगू पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन


अस्पताल में हर रोज करीब 300 मरीज अपना चेकअप करवाने आ रहे हैं। मरीजों को अपनी जांच के लिए कई घंटे अस्पताल में बिताने पड़ रहे हैं। इस बीमारी से पीड़ित अस्पताल में दाखिल होने वाले मरीजों के लिए बेड भी कम पड़ गए हैं। सबसे ज्यादा भीड़ अस्पताल की लैब में देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


अस्पताल की लैब में भी एक दिन में कुल मिलाकर सौ से ज्यादा टेस्ट हो रहे हैं। बीते साल महानगर में फैले डेंगू की वजह से इससे प्रभावित मरीजों की संख्या 1047 तक पहुंच गई थी। वहीं इस साल डेंगू का प्रकोप कम होने से यह आंकड़ा 155 तक ही पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के सिविल अस्पताल में 2 दिन के भीतर चिकनगुनिया के टेस्ट की सुविधा शुरू हो जाएगी। यह टेस्ट अस्पताल में बिलकुल मुफ्त किया जाएगा। सिविल अस्पताल के सिविल सर्जन राजीव दुग्गल का कहना है कि लोग इस बीमारी को लेकर ज्यादा परेशान न हों। अगर किसी को लगता है कि उसे डेंगू या चिकनगुनिया की बीमारी है तो वह सिविल अस्पताल में आकर अपना इलाज करवा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed