{"_id":"603e43ec8ebc3ec4477c48cb","slug":"delhi-police-takes-away-gangster-from-faridkot-faridkot-news-pkl40572851","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट से गैंगस्टर टूटी को ले गई दिल्ली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट से गैंगस्टर टूटी को ले गई दिल्ली पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। दिल्ली में मानवाधिकार कार्यकर्ता और कश्मीरी एक्टिविस्ट सुशील पंडित की हत्या की साजिश रचने के आरोप में नामजद फरीदकोट जेल में बंद गैंगस्टर प्रिंस उर्फ टूटी का मंगलवार दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने जेएमआईसी की अदालत प्रोडक्शन वारंट हासिल किया। अदालत से आरोपी को 16 मार्च तक दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है।
प्रिंस उर्फ टूटी पर आरोप है कि उसने कोटकपूरा के लखन राजपूत व सुखविंदर सिंह को सुशील पंडित की हत्या के लिए 20 लाख की सुपारी दी थी और उन्हें पाकिस्तान की दो पिस्टल समेत चार पिस्टल व चार कारतूस समेत एक मोबाइल में सुशील पंडित की फोटो उपलब्ध करवाकर दिल्ली भेजा था, जहां पर थाना आरके पुरम की पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। दिल्ली पुलिस को आशंका है कि इस वारदात की साजिश में पड़ोसी देश के संगठनों का हाथ हो सकता है और मामले की गंभीरता को देखते हुए केस की जांच दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल को सौंप दी गई है।
स्पेशल सेल की टीम मंगलवार को फरीदकोट में जेएमआईसी अमनदीप कौर की अदालत पहुंची और इस केस में जांच के लिए फरीदकोट जेल में बंद प्रिंस उर्फ टूटी को प्रोडक्शन वारंट मांगा। सरकारी पक्ष के वकील एसएस गिल व बचाव पक्ष के वकील गुरताज संधू की दलीलों के बाद अदालत ने प्रिंस उर्फ टूटी को 16 मार्च तक दिल्ली पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि प्रिंस उर्फ टूटी पिछले कुछ समय से दिल्ली में ही अपनी गतिविधियां चला रहा था और वहां पर उसकी असलहा एक्ट के तहत गिरफ्तारी हो गई थी। पिछले साल नवंबर माह में उसे फरीदकोट अदालत के चल रहे एक केस में गैरहाजिर होने की वजह से अदालत के आदेश पर उसे दिल्ली की तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट के आधार पर फरीदकोट लाया गया।
यहां पर कोटकपूरा में सितंबर 2019 में एक गैंगवार की घटना के दौरान एक 16 वर्षीय छात्र की हत्या केस में भी उसकी गिरफ्तारी डाली गई। उसी समय से वह फरीदकोट जेल में बंद है। दिल्ली में उसके दो साथियों की गिरफ्तारी के बाद जिला पुलिस व जेल प्रशासन से उक्त आरोपी से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया था।