फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   death came before returning to the country

Jalandhar News: वतन वापसी से पहले आ गई मौत, 18 को थी शादी

Wed, 02 Oct 2024 10:15 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
death came before returning to the country
कपूरथला के युवक को अमेरिका में पड़ा दिल का दौरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



भुलत्थ (कपूरथला)। गांव तलवंडी कूकां निवासी युवक की अमेरिका में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। 18 अक्तूबर को भारत में उसकी शादी होनी थी और वह घर वापसी की तैयारी कर रहा था। मौत की सूचना मिलने के बाद शादी की खुशियां मना रहे घर में मातम छा गया है। परिजनों ने गांव कूका तलवंडी निवासी गुरजीत सिंह (32 वर्ष) पुत्र गुरदेव सिंह का शव भारत लाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

मृतक के चाचा हरजिंदर सिंह के अनुसार गुरजीत सिंह अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहता था। अब उसे पंजाब आना था, क्योंकि 18 अक्तूबर को उसकी शादी थी। मंगलवार को गुरजीत सिंह अपना सामान पैककर पंजाब के लिए फ्लाइट पकड़ने की तैयारी कर रहा था, लेकिन फ्लाइट से पहले वह अपने दोस्त के साथ गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गया। जहां उसे अचानक दिल का दौरा पड़ गया। जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हरजिंदर सिंह ने यह भी बताया कि गांव तलवंडी कूकां में उसके घर पर शादी की तैयारियां चल रही थी। उसकी मौत की खबर से मातम छा गया है। परिजनों की आंखें नम हैं और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed