फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   De-addiction campaign: 26 new oat centers opened in Jalandhar

नशामुक्ति अभियान: जालंधर में 26 नए ओट केंद्र खोले गए

Wed, 22 Jun 2022 09:39 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
De-addiction campaign: 26 new oat centers opened in Jalandhar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। स्वास्थ्य विभाग के नशामुक्ति कार्यक्रम को मजबूती प्रदान करते हुए डीसी घनश्याम थोरी ने बुधवार को कहा कि जिले में 26 नए आउट पेशेंट ओओएटी केंद्र खोल दिए गए हैं जहां नशा करने वालों को इलाज और दवा बिल्कुल मुफ्त मिलेगी।
डीसी ने बताया कि अब जिले में 37 ओओएटी केंद्र हैं जहां नशा करने वालों का नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये केंद्र फिल्लौर, नकोदर, आदमपुर, अपरा, नूरमहल, शिखे, काला बकरा, करतारपुर, लोहियां, शाहकोट, बस्ती गुजां, सिविल अस्पताल (जालंधर), भोगपुर, रंधावा मसंदां, चित्ती, रूपेवाली, दोसांझ कलां, बारापिंड, बिलगा, जमशेर, जंडियाला, बुंदाला, महितपुर, शंकर, मालियां कलां, तलवान, दादा कॉलोनी, खुरला किंगरा, भार्गव कैंप, पीएचसी मकसूदां, धन्नोवली, गढ़ा, काजी मंडी, बस्ती दानिशमंदा, अमन नगर, बस्ती बावा खेल और बस्ती नौ में चल रहे हैं। ये नए ओओएटी केंद्र इलाज की आसान पहुंच सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि ओओएटी केंद्र दवा-आश्रितों के जीवन को बदल रहे हैं क्योंकि उपचार से उन्हें नशीली दवाओं के दुरुपयोग से छुटकारा पाने में मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि इलाज ने उन्हें और उनके परिवारों को एक नया जीवन दिया है। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन नशीली दवाओं से होने वाले नुकसान बारे में जागरूकता पैदा कर रहा है, इस कारण बड़ी संख्या में युवा इलाज के लिए केंद्रों पर आ रहे हैं। उप चिकित्सा आयुक्त डॉ. ज्योति शर्मा ने बताया कि इन केंद्रों में कुल 16585 मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने लोगों से नशीली दवाओं के खतरे के खिलाफ प्रशासन के प्रयासों को पूरा समर्थन देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed