फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Daljit Dosanjh appeal during his show in ahmedabad to ban liquor in Amritsar

दलजीत दोसांझ: सिंगर ने अमृतसर में शराब बैन करने की क्यों की अपील? बॉलीवुड पर कसा तंज, बोले- मुझे छेड़ो मत

Mon, 18 Nov 2024 07:13 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 18 Nov 2024 07:13 PM IST
सार

पंजाबी सिंगर व बॉलीवुड एक्टर दलजीत दोसांझ ने पंजाब के अमृतसर में शराब बैन करने अपील की है। उन्होंने अपने शो के दौरान भरे मंच से यह बात कही है। सिंगर ने कहा कि अमृतसर हमारा अध्यात्मिक शहर है। 

विज्ञापन
Daljit Dosanjh appeal during his show in ahmedabad to ban liquor in Amritsar
अहमदाबाद में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ अपने म्यूजिकल टूर दिल-लुमिनाटी के चलते चर्चा में बने हुए हैं। गुजरात के अहमदाबाद में शो के दौरान स्टेज पर उनका दर्द छलक पड़ा। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से तेलंगाना सरकार के नोटिस का करारा जवाब भी दिया है। अहमदाबाद में स्टेज से दिलजीत ने कहा कि अमृतसर हमारा अध्यात्मिक शहर है, वहां पर शराब का पूर्ण प्रतिबंध होना चाहिए।

विज्ञापन


मंच पर कहते नजर आए कि एक खुशखबरी है, आज मुझे कोई नोटिस नहीं मिला है। इससे बड़ी खुशखबरी एक और है। बात यहां पर रुकती नहीं है। आज भी मैं कोई गाना शराब पर नहीं गाऊंगा। पूछिए क्यों, क्योंकि गुजरात ड्राई स्टेट है।
विज्ञापन


दिलजीत ने कहा कि मैंने डिवोशनल गाने दर्जनों से ज्यादा गाए हैं। पिछले 10 दिनों में मैंने 2 गाने डिवोशनल निकाले हैं। एक शिव बाबा पर और एक गुरु नानक बाबा पर, लेकिन उसकी बात कोई नहीं कर रहा। हर बंदा टीवी पर बैठकर पटियाला पैग की बात कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बालीवुड में शराब पर बने हजारों गाने 
सिंगर दोसांझ ने कहा कि एक एंकर साहब टीवी पर बोल रहे थे कि कोई अभिनेता अलग से बोले तो आप उसे बदनाम कर दोगे, लेकिन सिंगर को आप मशहूर कर रहे हो। मैं अलग से किसी को कॉल करके नहीं बोल रहा कि आपने पटियाला पैग लगाया कि नहीं लगाया। मैं भी गाना गा रहा हूं। बॉलीवुड में हजारों गाने शराब पर बने हैं। 

मैं शराब नहीं पीता
दिलजीत आगे सिंगर ने कहा है, बॉलीवुड में दर्जनों, हजारों गाने शराब पर बने हैं। मेरा एक गाना है, ज्यादा से ज्यादा 2-4 गाने होंगे। मैं वह भी नहीं गाऊंगा, आज भी मैं वह गाने नहीं गाऊंगा। मेरे लिए ये बहुत आसान है। क्योंकि मैं खुद भी शराब नहीं पीता हूं, लेकिन बॉलीवुड के जो एक्टर हैं, शराब की एडवर्टाइजमेंट करते हैं, दिलजीत दोसांझ नहीं करता। आप मुझे छेड़ो मत, जहां जाता हूं चुप करके अपना प्रोग्राम करता हूं, चला जाता हूं, आप क्यों छेड़ रहे हो मुझे।

मूवमेंट करते हैं शुरू- दिलजीत
दिलजीत ने कहा है, चलो अच्छा ऐसा करते हैं, एक मूवमेंट शुरू करते हैं। जब इतने लोग इकट्ठे हो जाएं तो मूवमेंट शुरू हो सकती है। अच्छी बात है, जिन्होंने यह बात उठाई है। जितनी भी स्टेट हैं हमारे यहां, अगर वो अपने आप को ड्राई स्टेट घोषित कर देती हैं, अगले ही दिन दिलजीत दोसांझ शराब पर कोई गाना नहीं गाएगा। मैं प्रण करता हूं। हो सकता है ये? बहुत बड़ा रेवेन्यू है ये। कोरोना में सब बंद हो गया था, ठेके बंद नहीं हुए थे जनाब। क्या बात कर रहे हो। आप यूथ को बेवकूफ नहीं बना सकते।

दिलजीत ने सरकार को दिया ऑफर 
सिंगर ने ये भी कहा, एक और ऑफर दूं। जहां-जहां मेरे शो हैं, आप एक दिन के लिए शराब बैन कर दो, मैं शराब पर बने गाने नहीं गाऊंगा। ये मेरे लिए बहुत आसान है। मैं कोई नया कलाकार थोड़ी हूं कि आप बोलोगे, ये गाना नहीं गा सकता, वो गाना नहीं गा सकता और मैं कहूंगा अरे अब मैं क्या करूं। मैं गाना बदल दूंगा और उतना ही मजा आएगा। अगर गुजरात में शराब बैन है तो मैं सरकार का फैन हूं। मैं तो चाहता हूं कि अमृतसर मैं भी शराब बैन हो जाए। मैं शराब पर गाने बंद कर दूंगा आप देश के ठेके बंद कर दो।

दर्शकों ने तालियों से किया दिलजीत की बातों का समर्थन
बता दें कि खास बात यह रही कि शो के दौरान जब शराब के बारे में गुजरात में यह बात दलजीत दोसांझ कर रहे थे तो श्रोताओं द्वारा तालियां बजाकर उनका समर्थन किया गया। इससे दलजीत अपने मुद्दे पर लगातार कायम रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed