फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Women beat up young man who misbehaved with four year girl child in Jalandhar

Video: जालंधर में युवक की छित्तर परेड, बच्ची से की गंदी हरकत; महिलाओं ने पकड़ा, पेड़ से बांध जमकर की धुनाई

Mon, 15 Sep 2025 03:43 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 15 Sep 2025 03:43 PM IST
सार

चार की बच्ची के साथ गलत हरकत करने वाले युवक को स्थानीय महिलाओं ने अच्छा सबक सिखाया। आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। उसे पेड़ से बांधकर लोगों ने खूब पीटा और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। घटना पंजाब के जालंधर की है। 

विज्ञापन
Women beat up young man who misbehaved with four year girl child in Jalandhar
आरोपी को रस्सियों से बांध कर पीटा। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंजाब के जालंधर में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ गलत हरकत करने वाले आरोपी युवक की लोगों ने छित्तर परेड कर दी। आरोपी को महिलाओं ने पकड़कर जमकर पीटा। आरोप है कि आरोपी युवक बच्ची के साथ गंदी हरकत कर रहा था। इसका पता चलते ही स्थानीय महिलाओं ने उसे पकड़ लिया और सरेआम उसकी धुनाई कर डाली। आरोपी युवक प्रवासी है और यहां किराये पर रहता है। 

विज्ञापन


लोगों ने आरोपी को पेड़ से रस्सियों से बांध दिया और फिर भड़ास निकालते हुए उसे खूब पीटा। इसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई, जबतक पुलिस पहुंची तब तक लोगों ने आरोपी पर अपना जमकर गुस्सा निकाला। महिलाओं ने कहा कि आरोपी युवक बच्ची को कमरे में ले गया और उसके साथ गलत हरकत की। कमरे में युवक बच्ची के साथ अर्धनग्न हालत में मिला था। इसके बाद आरोपी पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। 
विज्ञापन




घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। इससे पहले होशियारपुर में भी एक इसी तरह की घटना सामने आई थी, जिसने पूरे पंजाब में गुस्से की लहर पैदा कर दी थी। लगातार मासूमों के साथ इस तरह की घटनाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की घिनौनी हरकत करने से पहले सौ बार सोचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कहा है कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed