{"_id":"68aae2dce0941851140b3c27","slug":"two-associates-of-gangster-lucky-patial-arrested-from-mumbai-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई पहुंची पंजाब पुलिस: गैंगस्टर लक्की पटियाल के दो करीबी गिरफ्तार, नंवाशहर में मर्डर कर भागे थे दोनों बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुंबई पहुंची पंजाब पुलिस: गैंगस्टर लक्की पटियाल के दो करीबी गिरफ्तार, नंवाशहर में मर्डर कर भागे थे दोनों बदमाश
Sun, 24 Aug 2025 03:31 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 24 Aug 2025 03:31 PM IST
सार
काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और शहीद भगत सिंह (एसबीएस) नगर (नवांशहर) पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान गैंगस्टर लक्की पटियाल के दो सहयोगियों को मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपियों में करण रोर्माजारा और जसकरनदीप सिंह उर्फ कालू है।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खालिस्तान समर्थक व गैंगस्टर लक्की पटियाल के दो ऑपरेटिव्स को पंजाब पुलिस ने मायानगरी मुंबई से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और शहीद भगत सिंह (एसबीएस) नगर (नवांशहर) पुलिस ने संयुक्त अभियान के तहत मुंबई से पकड़ा है।
विज्ञापन
डीजीपी पंजाब पुलिस गौरव यादव ने इस संबंध में जानकारी साझा की है। आरोपियों की पहचान करण रोर्माजारा और जसकरनदीप सिंह उर्फ कालू के रूप में हुई है। दोनों पर हाल ही में एसबीएस नगर के पोजेवाल कस्बे में व्यक्ति की हत्या मामले में केस दर्ज है।
विज्ञापन
पुलिस को जांच में पता चला कि इन दोनों आरोपियों ने यह हत्या अमेरिका में बैठे अपराधी जसकरण कन्नू के इशारे पर की थी। पुलिस के मुताबिक हाल की दुश्मनी के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। जसकरण कन्नू पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर लक्की पटियाल का करीबी सहयोगी है। पुलिस ने इस मामले में पोजेवाल नवांशहर थाने में भारतीय दंड संहिता और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन