फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   three arrested, including drugs and weapons, three accused arrested, faridkot, jalandhar, punjab

आठ किलो अफीम व दो पिस्तौल समेत तीन गिरफ्तार 

Wed, 12 Oct 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Wed, 12 Oct 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
three arrested, including drugs and weapons, three accused arrested, faridkot, jalandhar, punjab
गिरफ्तार - फोटो : file photo
पुलिस ने एक ही दिन में तीन अलग अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 8 किलो अफीम, दो पिस्तौल व तीन कारतूसों समेत तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ संबंधित थाना क्षेत्रों में एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के पांच केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


एसएसपी दर्शन सिंह मान ने बताया कि पहले मामले में एएसआई हरइंद्र सिंह ने गश्त के दौरान गांव वीरेवाला खुर्द को जाते समय रास्ते में एक पैदल व्यक्ति जसवीर सिंह को शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उससे 2 किलो 700 ग्राम अफीम बरामद हुई।
विज्ञापन


दूसरे मामले में सीआईए स्टाफ के एएसआई सुरिंदर सिंह समेत पुलिस पार्टी गश्त करते हुए थाना सादिक क्षेत्र के गांव दीप सिंह वाला की तरफ जा रहे थे। रास्ते में गांव रूपयांवाला के बस स्टैंड से यूपी के गांव जमालपुर (बरेली) निवासी बाबू राम को शक के आधार पर काबू किया और तलाशी लेने पर उससे 2 किलो 600 ग्राम अफीम और एक 315 बोर का पिस्तौल व एक कारतूस भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य मामले में सीआईए स्टाफ के ही एसआई जसपाल सिंह ने थाना सदर कोटकपूरा के क्षेत्र में गश्त करते हुए गांव मोरांवाली से यूपी के गांव जमालपुर (बरेली) निवासी रोताश को 2 किलो 700 ग्राम अफीम समेत काबू किया। इस आरोपी से भी पुलिस ने एक 12 बोर का पिस्तौल व 2 कारतूस भी बरामद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed