{"_id":"65d98f7c1370140671027508","slug":"thieves-stole-jewelery-and-cash-worth-21-lakhs-in-sant-kartar-nagar-of-jalandhar-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: पड़ोसी के घर निमंत्रण देने गई थी महिला, चोर ने घर से 21 लाख के गहने-नकदी किए पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar: पड़ोसी के घर निमंत्रण देने गई थी महिला, चोर ने घर से 21 लाख के गहने-नकदी किए पार
Sat, 24 Feb 2024 12:11 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:11 PM IST
सार
संत करतार नगर की रहने वाली गुरदीप कौर ने बताया कि उनके घर पर श्री सहज पाठ था। जिसके निमंत्रण देने के लिए वह शुक्रवार को दोपहर करीब ढाई बजे अपने पड़ोसी के घर पर गई थी। करीब 40 मिनट बाद जब वह घर लौटी तो देखा कि मेन गेट खुला हुआ था। उसने कमरे में जाकर देखा कि सभी कमरों की अलमारियों के ताले टूटे हुए थे।
विज्ञापन
चोरी
विस्तार
जालंधर के पॉश एरिया मॉडल टाउन से सटे संत करतार नगर में चोरों ने 21 लाख के गहने-नकदी चोरी कर लिए। घटना के वक्त पीड़ित महिला अपने पड़ोसी के घर पर किसी काम से गई थी। इस दौरान चोर घर में घुसा और लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गया था। फरार होते हुए चोर का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना की शिकायत थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस को दी गई है।
पुलिस को दी शिकायत में संत करतार नगर की रहने वाली गुरदीप कौर ने बताया कि उनके घर पर श्री सहज पाठ था। जिसके निमंत्रण देने के लिए वह शुक्रवार को दोपहर करीब ढाई बजे अपने पड़ोसी के घर पर गई थी। पीड़िता ने कहा कि जब वह घर से निकली थी, तब उन्होंने घर को ताला लगा दिया था। करीब 40 मिनट बाद जब वह घर लौटी तो देखा कि मेन गेट खुला हुआ था। उसने कमरे में जाकर देखा कि सभी कमरों की अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बाहर बिखरा हुआ था।
चोरों ने उनकी अलमारियों से 20 लाख के सोने और हीरे के गहने और 1 लाख रुपये की नकदी चुरा ली। पीड़िता ने तुरंत मामले की जानकारी अपने पति को दी। सूचना पर पहुंची थाना-6 के पुलिस पार्टी ने बगल के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो उस समय युवक घर में घुसता हुआ दिखाई दिया। जब मकान में रहने वाला किरायेदार मकान छोड़कर काम पर जा रहा था। पुलिस फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाया, जिन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पुलिस को सीसीटीवी कैमरे से उक्त चोर की तस्वीर मिल गई है। जिसके आधार पर उसकी पहचान शुरू कर दी गई। जल्द आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।