फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   theft, punjab and sindh bank branch, theft of lakhs, Abohar, Ferozepur, Jalandhar

सेंध लगाकर पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा से लाखों की चोरी

Thu, 17 Mar 2016 09:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अबोहर(फिरोजपुर)
अमर उजाला ब्यूरो/ अबोहर(फिरोजपुर) Updated Thu, 17 Mar 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
theft, punjab and sindh bank branch, theft of lakhs, Abohar, Ferozepur, Jalandhar
पैसे चोरी। - फोटो : demo
पंजाब एंड सिंध बैंक की स्थानीय नई अनाज मंडी स्थित शाखा में बुधवार रात चोरों ने सेंध लगाकर वहां से लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। सूचना मिलते ही थाना नंबर 1 की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन


बैंक प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह जब बैंक का मेन गेट खोलना चाहा तो वह अंदर से बंद था। उन्होंने किसी प्रकार से मेन गेट खोला तो देखा कि अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था और बैंक से पांच एलसीडी,5 माउस,5 कीबोर्ड गायब थे। उन्होंने बताया कि बैंक के एक साइड खाली पड़े प्लाट से सेंध लगाकर चोर बैंक में दाखिल हुए और उन्होंने एलसीडी के अलावा नगदी चुराने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसएचओ बलकार सिंह ने बताया कि बैंक में कैमरे व चौकीदार की व्यवस्था नहीं है। शाखा मैनेजर एसपी सिंह ने बताया कि उन्होंने बैंक अधिकारियों को कई बार इस शाखा में कैमरों एवं सिक्योरिटी लगाने संबंधी पत्र लिखा लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed