{"_id":"576fc1834f1c1b817a79a891","slug":"theft-nigam-inspector-house-thief-looted-house-lakhs-rupees-loot-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम इंस्पेक्टर के घर चोरों का धावा, लाखों का सामान चुराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निगम इंस्पेक्टर के घर चोरों का धावा, लाखों का सामान चुराया
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Sun, 26 Jun 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला गोबिंदगढ़ में रहने वाली नगर निगम की इंस्पेक्टर प्रोमिला के घर से चोर लाखों का सामान चोरी कर ले गए। मामले संबंधी पुलिस को सूचना दे दी गई है।
नगर निगम में तैनात इंस्पेक्टर प्रोमिला के पति पवन बीएसएनएल से रिटायर्ड हैं। दोनों करीब तीन दिन से बेंगलूरू में अपने बेटे के पास गए हुए थे। पीछे से दिन के समय पवन की मां कांता घर का ध्यान रखती थी।
वह रात को रिश्तेदारों के घर रहने चली जाती थी। कांता ने कहा कि रविवार सुबह जब वह आई तो देखा घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सभी छह कमरों के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था।
कांता ने कहा कि चोर लाखों के गहनों, नगदी और कीमती सामान चोरी कर ले गए हैं। परिवार के लौटने के बाद ही चोरी हुए सामान के बारे में पता लग पाएगा। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।