{"_id":"94153f60e477b128b967e33302e9405f","slug":"swindle-s-case-the-accused-bank-locker-seized-400-passports-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी का मामला, आरोपी के बैंक लॉकर से 400 पासपोर्ट बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठगी का मामला, आरोपी के बैंक लॉकर से 400 पासपोर्ट बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Sun, 20 Dec 2015 06:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस स्टैंड के पास रायल एजुकेशन कंसलटेंट चलाने वाले मुख्य आरोपी गगनदीप सिंह के बैंक लॉकर से पुलिस ने 400 पासपोर्ट बरामद किए हैं।
ये पासपोर्ट पंजाब समेत जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल में रहने वाले लोगों के हैं। आरोपी गगनदीप सिंह ने लोगों को विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये और पासपोर्ट ले लिए थे।
थाना 7 के अंतर्गत बस स्टैंड चौंकी की पुलिस ने आरोपी गगनदीप सिंह के बैंक लाकर से 400 पासपोर्ट बरामद किए हैं। अब जो लोग केवल पासपोर्ट वापस मांग रहे हैं, उन्हें अदालत से मंजूरी लेकर थाने से पासपोर्ट मिल जाएगा।
वहीं रुपये मिलने में कुछ आसार नजर नहीं आ रहे हैं। आरोपी को पकड़ने में अब तक पुलिस कामयाब नहीं हो पाई है।
थाना प्रभारी नवदीप सिंह और एएसआई मेजर सिंह ने प्रेसवार्ता में कहा कि पुलिस जांच में टीम को पता चला है कि गगनदीप सिंह का एक बैंक लॉकर कर्नाटका बैंक में है।
विज्ञापन
यह जानकारी पुलिस को आरोपी के दफ्तर में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने दी। उसने पुलिस को बताया कि गगनदीप का लॉकर कर्नाटका बैंक में है।
उसमें कई लोगों के पासपोर्ट लॉकर में रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि रॉयल एजुकेशन कंसलटेंट को चलाने वाला मुख्य आरोपी गगनदीप सिंह अब भी फरार है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए छानबीन कर रही है।
गौरतलब है कि रॉयल एजुकेशन कंस्लटेंट चलाने वाला आरोपी गगनदीप सिंह ढेरों लोगों से ठगी मारने के बाद दफ्तर को ताला लगाकर फरार हो गया था। ठगी का शिकार हुए अब तक 66 लोग पुलिस को शिकायत दे चुके हैं।