फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Suspended four police officers accused of assault

मारपीट के आरोप में चार पुलिस कर्मी सस्पेंड

Sun, 15 Nov 2015 03:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर Updated Sun, 15 Nov 2015 03:35 PM IST
विज्ञापन
Suspended four police officers accused of assault
बलाचौर में बाबा बलराज मेले के दौरान दो युवकों को थाने ले जाना पुलिस कर्मचारियों को महंगा पड़ गया।
विज्ञापन


दोनों युवकों की ओर से पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाए जाने के बाद जिला पुलिस प्रमुख ने दो एएसआई और दो अन्य कर्मियों को सस्पेंड कर दिया।

मार्केट कमेटी के चेयरमैन के नजदीकी रिश्तेदार व उसके एक अन्य साथी का बीच बाजार में झगड़ा हो गया। इस दौरान चौक पर खड़े पुलिस कर्मचारी दोनों युवकों को वहां से थाने ले गए।

दोनों युवकों ने थाने जाने के कुछ देर बाद पुलिस कर्मचारियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। कुछ समय में ही युवकों के रिश्तेदार वहां आ गए। युवकों का मेडिकल करवाया गया।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया। इसके बाद जिला पुलिस प्रमुख ने एएसआई भोला अमीर सिंह, एएसआई पुरुषोत्तम लाल व दो अन्य को सस्पेंड करके लाइन हाजिर कर दिया। उधर इस मामले में एएसआई भोला अमीर सिंह ने बताया कि युवकों की ओर से लगाए गए आरोप निराधार हैं। युवकों ने नशा किया हुआ था। बाजार में झगड़ा होने पर वह युवकों को वहां से ले आए। युवकों ने ही उनके साथ दुर्व्यवहार किया है। डीएसपी दिग्विजय कपिल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed