फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   scoda, crime, police interogation, firozpur

पुलिस स्कोडा से नहीं कर पाई रुपयों की बरामदगी

Sat, 02 Apr 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/फिरोजपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/फिरोजपुर Updated Sat, 02 Apr 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
scoda, crime, police interogation, firozpur
पु‌लिस - फोटो : file photo
 पंजाब पुलिस में नौकरी दिलवाने और पंजाब पुलिस के अधिकारियों को तरक्की दिलवाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपी अमनदीप स्कोडा से पुलिस पांच दिन के रिमांड में रुपयों की बरामदगी नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक स्कोडा ने पुलिस के अधिकारियों को जांच पड़ताल में स्वीकार किया कि लोगों से ठगी मारी है और पंजाब पुलिस में नौकरी दिलवाने के नाम पर कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पैसे दिए हैं, लेकिन अब उसके पास कोई धनराशि नहीं है। स्कोडा का दो अप्रैल को पुलिस रिमांड खत्म होने पर पुलिस उसे अदालत में पेश कर और रिमांड मांग सकती है। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार स्कोडा के खिलाफ पुलिस के पास बहुत से लोगों की ठगी मारने की शिकायतें आने लगी हैं। स्कोडा को अन्य जिलों की पुलिस भी रिमांड पर ले जाने को तैयार है, क्योंकि स्कोडा ने कई जिलों में बहुत से लोगों से ठगी मारी है। जानकारों का कहना है कि स्कोडा ने पंजाब पुलिस के अधिकारियों व मुलाजिमों से सबसे अधिक ठगी मारी है। कई पुलिस अधिकारी तरक्की लेने के लिए स्कोडा को पैसे दे चुके हैं, स्कोडा कई अधिकारियों को तो तरक्की दिलवा चुका है और कई को नहीं। पुलिस स्कोडा से रुपयों की बरामदगी करने में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शिकायतकर्ता सरपंच बलदेव सिंह ने बताया कि स्कोडा ने 11 लड़कों को पंजाब पुलिस में नौकरी दिलवाने के लिए एक करोड़ बीस लाख रुपये लिए थे। स्कोडा ने एक डीजीपी रैंक के अधिकारी का नाम लेकर उनसे पैसे लिए थे कि युवकों को पंजाब पुलिस में नौकरी दिलवा देगा, लेकिन नौकरी नहीं दिलवाई। इस बाबत कई पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सिंह ने बताया कि इस बाबत जनवरी 2015 को उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को मिले थे, तब सुखबीर ने कहा था कि स्कोडा तो बहुत बड़ा ठग है। सुखबीर ने पुलिस के अधिकारियों को इस पर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।


सिंह ने बताया कि स्कोडा नवंबर 2014 में ठगी मारने के आरोप में जेल में बंद था उसके बाद जुलाई में रिहा हुआ तो उसने एक डीजीपी का रिश्तेदार बताकर लोगों से ठगी मारना शुरू कर दिया। दूसरी तरफ पुलिस का कोई भी अधिकारी स्कोडा के बारे में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed