{"_id":"176fedcbec5c6c6a5395f998c3b07442","slug":"robbers-looted-captain-employed-in-the-hotel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों ने होटल में कार्यरत कैप्टन को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरों ने होटल में कार्यरत कैप्टन को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Thu, 25 Feb 2016 05:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी रेलवे स्टेशन के पास पड़ते लक्ष्मी सिनेमा समीप वीरवार सुबह तीन लुटेरों ने एक युवक से नगदी व सामान लूट लिया। नागरा निवासी प्रवीन ने कहा कि वे एक होटल में बतौर कैप्टन काम करते हैं।
वे अपने परिवार को मेरठ में छोड़कर वीरवार सुबह जालंधर वापस लौटा थे। वे रेलवे स्टेशन से सुबह करीब पौने छह बजे पैदल ही आटो रिक्शा लेने के लिए निकले।
उन्होंने नागरा के लिए आटो रिक्शा लेना था, इसलिए वे पैदल ही लक्ष्मी सिनेमा की ओर चल पड़े। वहां पहुंचने पर दो बाइक सवार दो युवकों ने बाइक उनके आगे खड़ी कर दी।
दोनों युवकों ने प्रवीन को दबोच लिया। इसी दौरान उनका तीसरा साथी भी आ गया। तीनों लुटेरे उन्हें तलवार के बल पर घेरकर दमोरिया पुल के पास ले गए। लुटेरों ने उनसे 35,000 नगदी, एटीएम कार्ड और उनका बैग छीन लिया। बैग में कपड़े और जरूरी सामान था। मामले की सूचना थाना तीन की पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर थाना तीन के एएसआई अरुण भी पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार देर रात को भी रेलवे स्टेशन के पास कुछ युवकों ने एक व्यक्ति को लूटने का प्रयास किया था।