{"_id":"e53ab3d525d7d6bb43cba6482b576767","slug":"rehabilitation-center-man-murdered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा छुड़ाओ केंद्र में युवक की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशा छुड़ाओ केंद्र में युवक की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, माहिलपुर (होशियारपुर)
Updated Sun, 07 Jun 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना पुलिस चब्बेवाल के अंर्तगत गांव मुज्गोवाल में एक नशा छुड़ाओ केंद्र में दाखिल एक युवक ने दूसरे युवक की गला घोटकर हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक पुलिस के पास दिए बयान में भजना राम निवासी लल्लियां थाना गढ़शंकर ने कहा कि उसका भतीजा दीपक कुमार (17) गांव मुज्गोवाल में गुरु कृपा सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा चलाए जा रहे नशा छुड़ाओ केंद्र में 25 अप्रैल से भर्ती था। शनिवार देर शाम जब केंद्र में दाखिल 25 लोग टीवी देख रहे थे तो महावीर थापर निवासी डगाना रोड, दशमेश नगर होशियारपुर ने बाथरूम में अपनी निक्कर के नाले से दीपक का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। महावीर चार मई को केंद्र में दाखिल करवाया गया था।
बाथरूम से महावीर तो बाहर आ गया था लेकिन दीपक काफी देर तक बाहर नहीं आया। इस पर लोगों ने जाकर देखा तो दीपक बेहोश पड़ा था। उसे सिविल अस्पताल माहिलपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना पुलिस चब्बेवाल ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।