फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjabi youth that sent to US by boat that travel third agent seek glory

पंजाबी युवकों को नाव से अमेरिका भेजने वाले तीसरे ट्रेवल एजेंट की तलाश तेज

Tue, 19 Jan 2016 07:23 PM IST
महेश कुमार/अमर उजाला, कपूरथला
महेश कुमार/अमर उजाला, कपूरथला Updated Tue, 19 Jan 2016 07:23 PM IST
विज्ञापन
Punjabi youth that sent to US by boat that travel third agent seek glory
पंजाबी युवकों की समुद्री मार्ग से तस्करी करने का मुख्य आरोपी करतारपुर के दयालपुर का सैमुअल उर्फ बंटी है।
विज्ञापन


भुलत्थ पुलिस के हत्थे चढ़े कुलविंदर सिंह मुल्तानी और हरियाणा पुलिस का रिटायर्ड हवलदार हरभजन सिंह तो महज मोहरे हैं।

कोलंबिया के अटलांटिक महासागर में नाव डूबने के बाद लापता हुए 20 पंजाबी युवकों की खबर के बाद से बंटी भूमिगत हो गया है।

जिला पुलिस के पांच जांच टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं। डीएसपी भुलत्थ लखबीर सिंह के अनुसार हरभजन सिंह और कुलविंदर सिंह मुल्तानी सैमुअल उर्फ बंटी निवासी दयालपुर करतारपुर के लिए ही काम करते थे।

हरभजन सिंह से पूछताछ के दौरान बंटी की शमूलियत सामने आई। इस पर पुलिस ने बंटी की गिरफ्तारी के लिए ट्रैप लगाना शुरू कर दिया, लेकिन वह भूमिगत हो गया।

एसएसपी राजिंदर सिंह ने बताया कि डीएसपी भुलत्थ लखबीर सिंह और डीएसपी आई हरप्रीत सिंह बेनीपाल के नेतृत्व में सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर रविंदर सिंह, एसएचओ सुभानपुर सुखपाल सिंह, एसएचओ ढिलवां जरनैल सिंह, एसएचओ भुलत्थ जोगिंदर सिंह बाजवा और एसएचओ बेगोवाल परमिंदर सिंह बाजवा पर आधारित पांच टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन


ये टीमें सैमुअल उर्फ बंटी की धरपकड़ के लिए छापामारी करने में जुट गई हैं। डीएसपी भुलत्थ लखबीर सिंह ने कहा कि पूछताछ के दौरान उन्हें बंटी के खिलाफ कई अहम सुराग मिले हैं। बंटी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed